दमोह पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च: घंटाघर, पुराना थाना, कसाई मंडी समेत कई इलाकों से गुजरा, कहा- त्योहार शांति से मनाएं – Damoh News


दमोह पुलिस ने शुक्रवार रात शहर के प्रमुख रास्तों पर फ्लैग मार्च निकालकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। आने वाले होली, रमजान और अन्य त्योहारों के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह फ्लैग मार्च कोतवाली थाने से शुरू हुआ। पुलिस का यह दल शहर के भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों जैसे घंटाघर, पुराना थाना, कसाई मंडी, बिलवारी मोहल्ला और पठानी मोहल्ला से होते हुए गुजरा। मार्च का समापन वापस कोतवाली थाने पर हुआ। भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से बात की और अपील की कि सभी त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं। इस मार्च के जरिए पुलिस ने यह संदेश भी दिया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। भारी संख्या में तैनात रहा पुलिस बल सीएसपी एचआर पांडे के नेतृत्व में निकले इस मार्च में कोतवाली टीआई मनीष कुमार, देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा और शहर की विभिन्न चौकियों के प्रभारी शामिल रहे। बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी ने नागरिकों में सुरक्षा का भाव जगाया। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *