सिलेंडर जल्दी खत्म होता है? रसोई में अपनाएं ये आसान तरीका

Last Updated:

रसोई में गैस सिलेंडर जल्दी खत्म होना हर किसी के लिए परेशानी बन गया है. लेकिन कुछ आसान आदतें और छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर आप सिलेंडर की लाइफ बढ़ा सकते हैं. मध्यम आंच, मोटे बर्तन, ढक्कन का सही इस्तेमाल और तैयारी पहले करना आपके सिलेंडर को कई दिनों तक बचा सकता है.

रसोई में गैस सिलेंडर जल्दी खत्म होना आजकल हर घर की बड़ी परेशानी बन गई है. बढ़ती कीमतों के बीच हर कोई चाहता है कि सिलेंडर थोड़ा ज्यादा चले. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक छोटा सा किचन गेम आपके सिलेंडर को कई दिनों तक बचा सकता है. यह कोई मुश्किल ट्रिक नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की आदतों में छोटा सा बदलाव है. जिसे अपनाकर आप बिना मेहनत के गैस की खपत कम कर सकते हैं.

गृहिणी पूनम ने बताया कि अक्सर हम खाना बनाते वक्त गैस की आंच को सही तरीके से कंट्रोल नहीं करते. तेज आंच पर खाना जल्दी बनता है, लेकिन गैस भी तेजी से खत्म होती है. यही सबसे बड़ी गलती है. अगर आप मध्यम आंच पर खाना बनाते हैं, तो खाना भी अच्छे से पकता है और गैस भी बचती है. यह छोटा सा बदलाव आपके सिलेंडर की लाइफ बढ़ा सकता है और आपको बार-बार रिफिल से बचा सकता है.

रसोई का सबसे बड़ा सीक्रेट है बर्तन का सही चुनाव. पतले और हल्के बर्तन गैस ज्यादा लेते हैं, जबकि मोटे तले वाले बर्तन गर्मी को लंबे समय तक बनाए रखते हैं. इससे बार-बार गैस जलाने की जरूरत नहीं पड़ती. अगर आप प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते हैं, तो यह और भी फायदेमंद साबित होता है. कुकर में खाना जल्दी पकता है और गैस की बचत भी काफी होती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक और आसान ट्रिक है कि खाना बनाने से पहले सारी तैयारी पूरी कर लें. सब्जी काटना, मसाले निकालना और बाकी चीजें पहले से तैयार रखने से गैस का समय कम लगता है. कई बार लोग गैस ऑन करके बीच में तैयारी करते रहते हैं, जिससे गैस बेवजह जलती रहती है. अगर आप पहले से प्लानिंग करेंगे, तो खाना जल्दी बनेगा और सिलेंडर भी लंबे समय तक चलेगा.

ढक्कन का सही इस्तेमाल भी गैस बचाने में बड़ा रोल निभाता है. जब आप बर्तन को ढककर खाना बनाते हैं, तो अंदर की गर्मी बाहर नहीं जाती और खाना जल्दी पकता है. इससे गैस की खपत कम हो जाती है. खासकर दाल, चावल या सब्जी बनाते समय ढक्कन का इस्तेमाल जरूर करें. यह आदत छोटी जरूर है, लेकिन इसका असर आपके सिलेंडर पर साफ दिखाई देगा.

बहुत कम लोग जानते हैं कि गैस बर्नर की सफाई भी जरूरी होती है. अगर बर्नर गंदा होता है, तो गैस की फ्लेम सही नहीं बनती और ज्यादा गैस खर्च होती है. हफ्ते में एक बार बर्नर को साफ करने से फ्लेम नीली और तेज रहती है. इससे खाना जल्दी बनता है और गैस की बचत होती है. यह छोटी सी आदत आपको बड़ा फायदा दे सकती है.

आजकल कई लोग एक साथ कई चीजें बनाने की बजाय बार-बार गैस जलाते हैं. यह तरीका भी गैस ज्यादा खर्च करता है. अगर आप एक समय में दो या तीन चीजें प्लान करके बनाएं, तो गैस का इस्तेमाल कम होगा. साथ ही, पानी को जरूरत से ज्यादा गर्म करने से बचें. जितनी जरूरत हो उतना ही पानी उबालें. यह छोटी-छोटी सावधानियां आपके खर्च को कम कर सकती हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *