खरगोन में साइबर ठगी से बचाव के लिए एसबीआई बैंक और पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया है। इस अभियान में नाटक के जरिए लोगों को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया जा रहा है। खरगोन एसडीओपी रोहित लखारे ने अभियान को हरी झंडी दिखाई।
.
बढ़ते साइबर अपराध पर चिंता जताते हुए खरगोन SDPO ने इसे सबसे बड़ा खतरा बताया। साइबर सेल प्रभारी दीपक तलवारे और अभिलाष डोंगरे की टीम जिले के बाजार,चौराहे और मोहल्लों में जागरूकता फैला रही है। साथ ही पोस्टर और पंपलेट के जरिए लोगों को सुरक्षित ऑनलाइन लेनदेन की जानकारी दे रहे हैं। पुलिस के साथ SBI भी इस जागरूकता अभियान से जुड़ी है। SBI बैंक मैनेजर राम कुमार ने कहा- बैंक अपने ग्राहकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।
लोगों को दिए जा रहे सुरक्षा टिप्स, 1930 हेल्पलाइन नंबर साइबर जागरूकता अभियान में लोगों को सुरक्षा टिप्स दिए जा रहे हैं। इनमें अनजान लिंक पर क्लिक न करना, संदिग्ध लिंक पर बैंक की जानकारी ना देना शामिल है। ओटीपी, पासवर्ड और एटीएम पिन की गोपनीयता बनाए रखने की सलाह भी दी जा रही है। जागरूकता अभियान में हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी बताया गया। 1930 डायल करने पर साइबर ठगी के मामलों में तुरंत मदद मिलेगी।
