दुनियाभर में वायरल क्यूट पंच को चिड़ियाघर में मिला प्यार, मां के ठुकराने के बाद दूसरी बंदरिया ने लगाया गले

Last Updated:

दुनियाभर में वायरल हो रहा नन्हा बंदर पंच इन दिनों सबका दिल जीत रहा है. अपनी ही मां के ठुकराने के बाद जब वह अकेला और उदास नजर आया, तब चिड़ियाघर में एक दूसरी बंदरिया ने उसे गले लगाकर अपनापन दिया. यह भावुक पल सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोग पंच को मिल रहे इस प्यार को देखकर काफी भावुक हो रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

दुनियाभर में वायरल हो रहे छोटे से बंदर पंच की कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया है. पंच को उसकी अपनी मां ने ठुकरा दिया, लेकिन इसके बाद चिड़ियाघर में एक दूसरी बंदरिया ने उसे अपने गले से लगा लिया. यह दिल को छू लेने वाली घटना सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा में रही, क्योंकि लोग कह रहे हैं कि “मां ने नहीं पाला लेकिन इस आंटी यानी दूसरी बंदरिया ने दिल जीत लिया”. पंच के लिए यह अनुभव नया था, लेकिन इस प्यार और देखभाल ने उसे सुरक्षित महसूस कराया और दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है कि पंच अब किसी सेफ हैंड में है.

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि “आंटियां” सच में वही कर रही हैं जो हमेशा करती हैं- प्यार और देखभाल दिखाना, जो पंच को इस समय सबसे ज्यादा जरूरत थी, इस बंदरिया ने उसे गले लगाकर, उसकी सफाई करके और उसके आसपास रहकर प्यार दिखाया. सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं साझा की हैं. किसी ने लिखा, “आहा! खुश हूं कि उसे प्यार मिल रहा है. मैं हर वीडियो में उसके लिए रो रही थी”, तो किसी ने कहा, “पूरे दुनिया के लोग वहां जाकर इस प्यारे बच्चे को बचाने की योजना बना रहे हैं. वाह, आंटी!”.

View this post on Instagram

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *