Female Fitness Tips For Body Toning And Curves : क्या आप भी शीशे के सामने खड़े होकर एक परफेक्ट फिगर का सपना देखती हैं? दरअसल हम सभी चाहते हैं कि हमारी कमर पतली दिखे और बॉडी के कर्व्स परफेक्ट हों। लेकिन इसके लिए यह समझना जरूरी है कि इसके लिए सिर्फ वजन घटाना काफी नहीं है, बल्की कुछ खास वर्कआउट को डेली रुटीन में शामिल करना भी जरूरत है. असल में, एक शानदार कर्वी फिगर पाने का राज ‘क्रैश डाइटिंग’ में नहीं होता, बल्कि सही मसल्स को टारगेट करने वाली एक्सरसाइज में छिपा होता है. अगर आप भी जिम के चक्कर काटकर थक गई हैं या घर पर रहकर ही अपनी बॉडी को एक नया शेप देना चाहती हैं, तो इन 5 एक्सरसाइज को जरूर करें. यह आपके कर्व्स को उभारने और आपको ‘परफेक्ट फिगर’ देने में मदद करेंगी, जिसका आप हमेशा से इंतज़ार कर रही थीं.
कर्वी फिगर के लिए 5 सबसे प्रभावी एक्सरसाइज
1. स्क्वाट्स (Squats)-स्क्वाट्स को ‘लोअर बॉडी’ वर्कआउट का राजा माना जाता है. यह आपके हिप्स, ग्लूट्स और थाइज को शेप देने के लिए सबसे बेहतरीन है.
कैसे करें: सीधे खड़े हो जाएं और पैरों के बीच कंधे जितनी दूरी रखें. अब धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ते हुए नीचे बैठें, जैसे आप किसी कुर्सी पर बैठ रहे हों. ध्यान रहे कि घुटने पंजों के आगे न निकलें. फिर वापस सामान्य स्थिति में आएं.
फायदा: यह ग्लूट्स को लिफ्ट करता है और थाइज को टोन्ड बनाता है.
2. लंजेस (Lunges)-परफेक्ट कर्व्स के लिए लंजेस बहुत जरूरी हैं. यह शरीर के निचले हिस्से में लचीलापन लाता है और मांसपेशियों को मजबूती देता है.
कैसे करें: सीधे खड़े हों और एक पैर आगे बढ़ाएं. अब अपने शरीर को तब तक नीचे ले जाएं जब तक कि दोनों घुटने 90 डिग्री का कोण न बना लें. फिर शुरुआती स्थिति में लौटें और दूसरे पैर से दोहराएं.
फायदा: यह पैरों को सुडौल बनाने और कूल्हों को सही शेप देने में मदद करता है.
3. प्लैंक (Plank)- कमर को पतला और पेट को फ्लैट बनाने के लिए प्लैंक से बेहतर कुछ नहीं है. एक पतली कमर ही फिगर को कर्वी दिखाने में मदद करती है.
कैसे करें: पेट के बल लेट जाएं और अपने शरीर का भार कोहनियों और पंजों पर उठाएं. शरीर को एकदम सीधा रखें और पेट की मांसपेशियों को सिकोड़कर रखें. कम से कम 30-60 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें.
फायदा: यह ‘कोर’ मसल्स को टाइट करता है और बेली फैट कम करता है.
4. हिप थ्रस्ट (Hip Thrust)-अगर आप सुडौल हिप्स चाहती हैं, तो हिप थ्रस्ट को अपने रूटीन में जरूर शामिल करें.
कैसे करें: जमीन पर लेट जाएं और घुटनों को मोड़ लें. अब अपने कूल्हों को जमीन से ऊपर की ओर उठाएं और ऊपर ले जाकर 2 सेकंड के लिए ग्लूट्स को टाइट करें. फिर धीरे-धीरे नीचे आएं.
फायदा: यह सीधे तौर पर ग्लूट्स की मांसपेशियों पर काम करता है, जिससे बॉडी को कर्वी लुक मिलता है.
5. रशियन ट्विस्ट (Russian Twist)-साइड फैट (Love Handles) को खत्म करने के लिए यह एक बेहतरीन कार्डियो-स्ट्रेंथ एक्सरसाइज है.
कैसे करें: जमीन पर बैठकर घुटनों को थोड़ा मोड़ें और पैरों को हवा में उठाएं. अब अपने हाथों को मिलाकर दाएं और फिर बाएं मुड़ें.
फायदा: यह कमर के किनारों को टोन करता है, जिससे आपकी कमर पतली और कर्व्स अधिक स्पष्ट नजर आते हैं.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तोहमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.
जरूरी है ये बात-
-मसल्स टोन करने के लिए पनीर, दालें, अंडे और सोयाबीन जैसी प्रोटीन युक्त चीजें खाएं.
-दिनभर में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं.
-इन एक्सरसाइज को हफ्ते में कम से कम 4-5 दिन जरूर करें.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)