Last Updated:
Curry leaves benefits for skin and hair: करी पत्तों का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों में किया जाता है. खासकर, करी पत्तों को तड़का लगाने के लिए अधिक यूज किया जाता है. करी पत्ता की सुगंध भी बेहद अच्छी होती है. यह भोजन के स्वाद को बढ़ा देती है. इसके सेहत लाभ भी कई हैं. इतना ही नहीं बालों और स्किन के लिए भी करी पत्ते फायदेमंद होते हैं. जानिए, बालों और त्वचा के लिए करी पत्तों के फायदे…
दिन भर की दौड़भाग, धूल-गंदगी, वायु प्रदूषण, अनहेल्दी खानपान का नेगेटिव असर हमारी त्वचा और बालों पर भी पड़ता है. वायु प्रदूषण, धूल-गंदगी के कारण स्किन ड्राई और डल सी हो जाती है, जिससे मुंहासे, दाग-धब्बे और टैनिंग जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं. हालांकि, आयुर्वेद में कई ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है, जो स्किन और हेयर केयर के लिए बेस्ट हैं. इन्हीं में से एक है करी पत्ता. ये हरे पत्ते स्किन और बालों से संबंधित कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं, क्योंकि ये कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर होता है.

करी पत्ता आमतौर पर हर घर में उपलब्ध मिल जाता है. हमारे बालों की देखभाल के लिए ये हरी पत्तियां बहुत असरदार हैं. करी पत्ते और उसकी डंडी में विटामिन ए, बी और सी, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और आयरन जैसे तत्व होते हैं. ये सारे अच्छे पोषक तत्व हमारे बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं और इससे बाल काले और चमकदार बन सकते हैं.

एक्सपर्ट के अनुसार, करी पत्ता और दही का पेस्ट त्वचा को गहराई से साफ करता है. बालों को मजबूत बनाता है. चेहरे की चमक बढ़ाने और दाग-धब्बे हटाने के लिए आप करी पत्ता और गुलाब जल भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या है तो करी पत्ता से इसे ठीक कर सकते हैं. करी पत्ता और दही का पेस्ट डैंड्रफ और स्कैल्प के इंफेक्शन को दूर करने में बहुत असरदार है.

इसमें मौजूद बैक्टीरिया और फंगस विरोधी गुण सिर को साफ रखते हैं, जबकि दही बालों को पोषण और मजबूती देता है.

इस पेस्ट को बनाने के लिए कुछ करी पत्तियों को पीस लें. इसमें दही मिलाएं और इसे अपने सिर पर 20 मिनट तक लगाए रखें. यह बालों की नमी बनाए रखता है. बालों के टूटने की समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से मुंहासे और काले धब्बों की समस्या से भी राहत मिलती है.

करी पत्ता और गुलाब जल का मिश्रण चेहरे को ठंडक देता है. साथ ही त्वचा की जलन कम करने में भी कारगर साबित हो सकता है.

अगर आपको लगातार एक्ने, मुंहासों की समस्या परेशान करती है, स्किन पर दाने नजर आते हैं, आपकी स्किन बहुत ड्राई रहती है तो करी पाउडर को गुलाब जल में मिलाकर फेस पैक बनाएं और इसे लगाएं, तो आपको कई फायदे होंगे.
.