Last Updated:
Agriculture News: ठंड में बुआई से पहले खेत की तैयारी करना बहुत जरूरी है. इससे रोग और कीटों के लगने की संभावना कम हो जाती है. पहले खेत में गहरी जुताई करनी चाहिए और कुछ दिन तक खेत को ऐसे ही छोड़ देना चाहिए. इसके बाद उसपर पाटा लगाकर खेती शुरू करनी चाहिए.
बालाघाट. नया साल शुरु हो चुका है. ऐसे में किसान भाइयों ने अपने खेतों में भी नई फसलों की तैयारी शुरु कर ली है लेकिन किसान भाई कौन सी ऐसी खेती करें कि उनको ज्यादा आर्थिक लाभ मिल सके. दरअसल अब किसान ग्रीष्मकालीन सब्जियों की खेती कर मार्च-अप्रैल में मोटी कमाई कर सकते हैं. वो समय शादियों का होता है. तब सब्जियों की भारी डिमांड रहती है. ऐसे में हम आपको बताएंगे कि जनवरी में आप कौन सी सब्जियों की खेती करें, जिससे आप अच्छी कमाई कर सकते हैं. किसान भाइयों ने सब्जियों की खेती के लिए बुआई का काम शुरू कर दिया है. विकासखंड बालाघाट की वरिष्ठ उद्यानिकी अधिकारी रानी अमूले ने लोकल 18 को जानकारी दी कि ठंड में बुआई से पहले खेत की तैयारी करना बेहद जरूरी है. ऐसे में रोग और कीटों के लगने की संभावना कम हो जाती है. खेत में पहले गहरी जुताई करनी चाहिए और कुछ दिन ऐसे ही छोड़ देना चाहिए. फिर उसपर पाटा लगाकर खेती शुरू करनी चाहिए.
खेती शुरू करने से पहले बीज का उपचार करना जरूरी है. इससे आप संबंधित फसल को रोगों से बचा सकते हैं. इसके लिए आप विशेषज्ञों की राय से सब्जियों के बीजों का उपचार कर सकते हैं. इस तरह से फसल में रोग और कीट लगने की आशंका कम हो जाती है.
इन सब्जियों की खेती से होगा फायदा
किसान भाई वैसे तो हर तरह की सब्जियों की खेती कर सकते हैं लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि वे कद्दू वर्गीय सब्जियों की खेती से अच्छी खासी आय अर्जित कर सकते हैं. कद्दू वर्गीय सब्जियां यानी कद्दू, लौकी, करेला, ककड़ी की डिमांड गर्मी के सीजन में सबसे ज्यादा होती है. वहीं ये मौसम के भी अनुकूल हैं. ऐसे में किसान भाई कद्दू वर्गीय सब्जियों की खेती कर सकते हैं.
भिंडी- किसान भाई भिंडी की भी खेती कर सकते हैं. दरअसल अगर अभी आप भिंडी की खेती करते हैं, तो यह बारिश के सीजन तक उपज देती है. ऐसे में यह फसल एक फायदे का सौदा है.
टमाटर- शादियों के सीजन में टमाटर की डिमांड ज्यादा होती है. ऐसे में किसान भाई आसानी से इसकी खेती कर सकते हैं. अगर जनवरी में इसकी फसल लगेगी, तो मार्च के पहले हफ्ते तक उपज मिलना शुरू हो जाएगी.
बैंगन- बैंगन की खेती भी जनवरी में फायदेमंद साबित हो सकती है. बैंगन गर्मी में सेहत के लिए ऑक्सीजन होता है, इसलिए गर्मी में बैंगन महंगा बिकता है. इससे किसानों को ज्यादा आर्थिक लाभ मिल सकता है.
बींस- जनवरी में आप बींस यानी क्लस्टर बींस, बरबटी सहित कई तरह की बींस भी लगा सकते हैं.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
.