Last Updated:
Kheera Ice Cube Skin Care: खीरा गर्मियों में शरीर और त्वचा दोनों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. खीरे के आइस क्यूब बनाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा को तुरंत ठंडक मिलती है, पोर्स टाइट होते हैं और ग्लो बढ़ता है. वहीं इसका सेवन शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखने में मदद करता है. यह एक आसान और प्राकृतिक उपाय है, जो गर्मी के असर को कम करता है. नियमित उपयोग से त्वचा तरोताजा रहती है और शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती.
भीलवाड़ा: गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडक देने वाला सबसे सस्ता और आसान विकल्प माना जाता है. अब इसका एक नया और बेहद सरल उपयोग तेजी से हो रहा है, जिसमें खीरे को आइस क्यूब के रूप में जमाकर इस्तेमाल किया जाता है. आमतौर पर लोग खीरा सलाद या रायता में खाते हैं, लेकिन जब इसे पीसकर बर्फ के क्यूब की तरह जमाया जाता है. तो यह और भी ज्यादा उपयोगी बन जाता है. खीरे को आइस क्यूब में बदलना बहुत आसान है और इसे घर पर कोई भी कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकता है. गर्मी के मौसम में यह चेहरा, त्वचा और शरीर को तुरंत राहत देने का काम करता है.
खीरे को आइस क्यूब बनाना आसान है. खीरे को अच्छी तरह धोकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और चाहें तो उसका छिलका भी न हटाएं क्योंकि छिलके में भी कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसके बाद खीरे के टुकड़ों को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें और यदि जरूरत लगे तो थोड़ा सा पानी भी मिला सकते हैं. तैयार मिश्रण को आइस ट्रे में डालकर 6 से 8 घंटे के लिए फ्रीजर में जमने के लिए रख दें. जमने के बाद यह बिल्कुल बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़ों की तरह तैयार हो जाता है और इसे कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है.
खीरे के आइस क्यूब का सबसे ज्यादा फायदा त्वचा को ताजगी और ठंडक पहुंचाने में होता है. तेज धूप में निकलने पर चेहरे पर जलन या सनबर्न होने पर ये क्यूब तुरंत राहत देने में सहायक होते हैं. खीरे में मौजूद विटामिन – C और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं और चेहरे की सूजन को कम करते हैं. अगर आंखों में थकान या सूजन हो जाए तो खीरे के आइस क्यूब को हल्के हाथों से मलने पर तुरंत आराम मिलता है. गर्मियों में यह प्राकृतिक स्किन टोनर की तरह काम करता है और चेहरे के रोमछिद्रों को भी टाइट करता है. जिससे त्वचा और ज्यादा चमकदार दिखने लगती है.<span style=”color: currentcolor;”>खीरे के आइस क्यूब का इस्तेमाल सौंदर्य और स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है. यह चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाने, झुर्रियों को कम करने, और त्वचा को हाइड्रेट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. गर्मियों में खीरे के आइस क्यूब का उपयोग चेहरे की सफाई, मेकअप हटाने और त्वचा को फ्रेश रखने के लिए किया जा सकता है. इसके साथ ही, इसे जूस, डिटॉक्स वॉटर या स्मूदी में मिलाकर पीने से शरीर में ठंडक बनी रहती है. विशेषज्ञ मानते हैं कि खीरे के आइस क्यूब का रोजाना इस्तेमाल गर्मी से राहत देने के साथ-साथ शरीर और त्वचा दोनों की देखभाल करने का एक प्राकृतिक और बेहद किफायती तरीका है.</span>
Add News18 as
Preferred Source on Google
खीरे के आइस क्यूब सिर्फ त्वचा के लिए ही नहीं बल्कि शरीर की गर्मी कम करने में भी बहुत मददगार होते हैं. गर्मी में लू लगने या शरीर का तापमान बढ़ने पर एक या दो क्यूब पानी में डालकर पीने से शरीर तुरंत शांत और हाइड्रेट महसूस करता है. खीरे में लगभग 95% पानी होता है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है. इसके अलावा गर्मियों में अक्सर लोग हीटस्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और थकान से परेशान रहते हैं, ऐसे में खीरे के आइस क्यूब एक सस्ता और बेहद आसान उपाय बनकर सामने आते हैं. यह शरीर को अंदर से ठंडक देकर एनर्जी लेवल भी बढ़ाता है.
.