Last Updated:
डोसा, दक्षिण भारत का मशहूर व्यंजन, अपनी हल्की और क्रिस्पी बनावट के लिए जाना जाता है. इसे नाश्ते या हल्के भोजन में आसानी से खाया जा सकता है. प्लेन और मसाला डोसा दोनों ही लोगों की पहली पसंद हैं, जिसमें मसाला डोसा में आलू, प्याज, हरी मिर्च और हल्दी का भरावन होता है और इसे नारियल की चटनी व सांभर के साथ गरमा-गरम परोसा जाता है. आइए जानते है कुछ जरूरी टिप्स…
डोसा दक्षिण भारत का बेहद लोकप्रिय और हल्का व्यंजन है. इसे नाश्ते या हल्के भोजन में आसानी से खाया जा सकता है. भारत के अलावा कई देशों में भी लोग इसे पसंद करते हैं. प्लेन डोसा और मसाला डोसा सबसे ज्यादा खाए जाते हैं और इसे नारियल की चटनी व सांभर के साथ परोसा जाता है.

डोसा बनाने के लिए मुख्य सामग्री चावल और उड़द दाल होती है. साथ में थोड़ी मेथी और नमक चाहिए. पैन पर सेंकने के लिए तेल की जरूरत होती है. मसाला डोसा में आलू, प्याज, हरी मिर्च, हल्दी, सरसों के दाने और कढ़ी पत्ता डाले जाते हैं. पानी की मदद से आलू का मसाला सही से पकता है और डोसा क्रिस्पी बनता है.

डोसा का बैटर बनाने के लिए सबसे पहले चावल और उड़द दाल को अलग-अलग भिगोना जरूरी है. चावल को कम से कम 5 घंटे पानी में भिगो दें. उड़द दाल और मेथी दाने को अलग बर्तन में पूरी रात या मौसम के अनुसार भिगोएं. इस प्रक्रिया से बैटर में अच्छी खमीर आएगी और डोसा क्रिस्पी बनेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

भिगोने के बाद उड़द दाल को अच्छी तरह पीस लें और फिर चावल को पीसकर बैटर तैयार करें. इसमें नमक डालकर पानी मिलाएं और अच्छी तरह घोलें. यदि बैटर गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी डालकर पतला करें. बैटर को पूरी रात या मौसम अनुसार थोड़ी स्पंजी होने तक रख दें. बैटर का सही गाढ़ापन ही डोसा क्रिस्पी और स्वादिष्ट बनने की कुंजी है.

तवा गरम करें और हल्का सा तेल लगाकर उसे तैयार करें. थोड़ी-थोड़ी पानी की बूंदें तवे पर डालें और तुरंत बैटर डालकर गोलाकार में फैलाएं. इसे फैलाना थोड़ी प्रैक्टिस मांगता है. फैलाने के बाद आंच धीमी कर दें और किनारों पर तेल डालें. जब किनारे हल्के ब्राउन हो जाएं, तो पतली करछी से डोसा उठाएं. क्रिस्पी डोसा तैयार है.

पैन में तेल गरम करें और उसमें सरसों के दाने, प्याज, कढ़ीपत्ता और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें. प्याज का रंग ट्रांसपेरेंट होने तक पकाएं. फिर हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. उबले हुए आलू डालकर हल्के हाथ से मिक्स करें और थोड़ा पानी डालकर 2–3 मिनट तक पकाएं. मसाला तैयार होने पर इसे डोसे के अंदर भरने के लिए अलग रखें.

मसाला डोसा में भरावन करने के बाद इसे सावधानी से फोल्ड करें और तवे से निकालें ताकि डोसा टूटे नहीं. इसे नारियल की चटनी और सांभर के साथ गरमा-गरम परोसें. मसाला डोसा क्रिस्पी होने के साथ-साथ स्वादिष्ट और पौष्टिक भी होता है, जिसे ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर में आनंद लिया जा सकता है.
.