अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग से क्रिकेट पर संकट, टी20 वर्ल्ड कप के बाद बड़ी सीरीज टली

Afghanistan vs Sri Lanka Series Postponed: मिडल-ईस्ट में खराब हालातों के बीच अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका सीरीज को स्थगित कर दिया गया है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को पुष्टि की है कि यूएस-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण श्रीलंका के खिलाफ सीरीज को स्थगित किया जा रहा है. यह सीरीज यूएई में खेली जानी थी. दोनों टीमों के बीच 13 मार्च-25 मार्च तक 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेले जाने थे.

क्रिकबज के अनुसार अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव नसीब खान ने कहा कि श्रीलंका के साथ सीरीज को स्थगित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यूएई में युद्ध के हालातों के अलावा हवाई यात्रा और लॉजिस्टिक्स संबंधी समस्याएं आ रही थीं.

नसीब खान ने यह भी खुलासा किया कि सीरीज के सभी मैच श्रीलंका में करवाने पर विचार किया गया था, लेकिन उस समय यूएई से श्रीलंका के लिए कोई भी फ्लाइट उपलब्ध नहीं थी. वहीं बहुत थोड़े समय में होटल बुकिंग से लेकर ग्राउंड और सिक्योरिटी की व्यवस्था को लेकर भी समस्याएं उत्पन्न हो जातीं. फिलहाल सीरीज को स्थगित कर दिया गया है और इसे साल की आखिरी तिमाही में करवाया जा सकता है.

खासतौर पर श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खास रहने वाली थी, क्योंकि हाल ही में राशिद खान से टी20 टीम की कप्तानी छीन ली गई थी. यह पहली सीरीज होती जब अफगानिस्तान की टी20 टीम इब्राहिम जादरान की कप्तानी में खेलती.

अफगानिस्तान और श्रीलंका हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलते नजर आए थे. एक तरफ अफगानिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई थी. अफगान टीम 2024 वाले प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाई, जहां उसने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था. वहीं टूर्नामेंट का सह-मेजबान होते हुए भी श्रीलंका सुपर-8 स्टेज में ही बाहर हो गया था.

यह भी पढ़ें:

वर्ल्ड चैंपियन प्लेयर चोरी-छिपे क्यों पहुंचा रेलवे स्टेशन, ट्रेन में टीटीई ने पूछा – कौन शिवम दुबे, वो क्रिकेटर?

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *