मुरैना । शहर के एक निजी स्कूल में सोमवार को इनर व्हील क्लब द्वारा छोटे बच्चों के लिए गतिविधि आधारित रोचक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे-मुन्ने बच्चों को खेल-खेल में रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना और उनके भीतर छिपी प्रतिभा को सामने लाना था। बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। किसी ने चित्रों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को रंग दिए तो किसी ने खेल गतिविधियों में भाग लेकर ऊर्जा और उत्साह का प्रदर्शन किया। .