2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हिंदू धर्म में सावन महीने की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह खास दिन 9 अगस्त को है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं और भाई बहनों को जीवनभर रक्षा का वचन देते हैं।
रक्षाबंधन सिर्फ राखी का त्योहार नहीं है, ये भाई-बहन के उस रिश्ते की खुशबू है जो नोकझोंक में भी अटूट प्रेम छुपाए हुए है। इस रिश्ते को और भी खूबसूरत बनाने का एक जरिया मेहंदी है। बहनें अपने हाथों में सुंदर मेहंदी रचाती हैं।
आप भी जब राखी के लिए आप सज-धजकर तैयार हो रही हैं, तो क्यों न मेहंदी से भी अपने इस रिश्ते को सजाएं?
इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में रक्षाबंधन की मेहंदी के लिए डिजाइन देखेंगे। साथ ही जानेंगे कि-
- क्या हैं इस सीजन के ट्रेंडिंग और यूनिक डिजाइन?
- मेहंदी का रंग कैसे होगा गहरा और टिकाऊ?
एक्सपर्ट: सोनल मुद्गल, प्रोफेशनल हिना आर्टिस्ट, भोपाल
पूरे हाथों में सजा है मेहंदी का रंग

पूरे हाथ में रचे डिजाइन में न सिर्फ सुंदरता छिपी है, बल्कि दोनों हथेलियों में बड़े प्यार से ‘BHAI’ लिखा है। आप चाहें तो भाई के नाम के पहलe अक्षर या कोई छोटा सा मैसेज जोड़कर इसे और भी पर्सनल बना सकती हैं। रक्षाबंधन की मिठास, अब आपकी हथेलियों पर भी दिखेगी।
हथेलियों भाई-बहन की मुस्कान

दोनों हाथों में खूबसूरत मेहंदी रची है और बीचों-बीच ‘Happy रक्षाबंधन’ लिखकर भाई-बहन की प्रतीकात्मक तस्वीर बनाई गई है।
हथेलियों में लिखा Happy रक्षाबंधन

दोनों हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगाई गई है और बीचों-बीच सुंदर अक्षरों में लिखा है- ‘Happy रक्षाबंधन’ देखकर लगता है मानो त्योहार की पूरी खुशी हथेली पर सजी है।
झूले पर बचपन, मेहंदी में सावन

मेहंदी के इस डिजाइन में भाई-बहन झूले पर हैं, जैसे बचपन फिर से हथेली पर उतर आया है। पीछे सावन की झलक है- हरियाली, ठंडी हवा और रक्षाबंधन की मिठास लिए है।
जब मेहंदी में दिखे राखी का वो लम्हा

इस डिजाइन में बहन भाई को राखी बांध रही है। वो रस्म, जो हर साल दिल को छू जाती है, अब हथेली पर उकेरी गई है।
हथेली में मुस्कान, रिश्ते में मिठास

इस डिजाइन में हथेली के बीच भाई-बहन मुस्कुरा रहे हैं। ये रिश्ता हर बार मुस्कुराहटों से ही शुरू होता है और हमेशा वैसा ही रहता है।
दोनों हाथों में बसी है भाई-बहन की दुनिया

इस मेहंदी डिजाइन में दोनों हथेलियों पर भाई-बहन का प्यारा सा साथ उभरा है, जैसे हर रेखा में सजा हो उनका बेफिक्र, बेपनाह प्यार।
सादगी में छिपा है स्टाइल

इस साफ-सुथरे मेहंदी डिजाइन में एक कलाई पर बहन का प्रतीकात्मक चित्र उकेरा गया है, तो दूसरी पर गिफ्ट बना है। बिना ज्यादा डिजाइन के भी ये रक्षाबंधन की खुशी पूरी तरह बयां कर देता है।
शुभता और साथ का संगम

इस डिजाइन में स्वास्तिक का शुभ चिन्ह और साथ बैठे भाई-बहन की झलक एक साथ दिखती है। ये मेहंदी सिर्फ सजावटी नहीं, बल्कि रिश्तों की पवित्रता की कहानी भी कहती है।
क्लासिक स्टाइल में रक्षाबंधन की बात

साफ-सुथरी और बारीक मेहंदी में ‘Happy Raksha Bandhan’ की खूबसूरत लिखावट उभरी है। एकदम क्लासिक स्टाइल, जो त्योहार को सलीके से सजाता है।
एक ओर भाव, एक ओर शब्दों का जादू

एक हाथ पर ‘Happy रक्षाबंधन’ की सुंदर लिखावट तो दूसरे पर भाई-बहन की प्रतीकात्मक झलक है। ये मेहंदी एक साथ भावनाओं और त्योहार की आत्मा को उकेरती है।
जब हथेलियों पर नाचे मोर, राखी का जश्न हो जाए और खास

दोनों हाथों में बने सुंदर मोर इस मेहंदी को शाही और क्लासिक लुक देते हैं। जैसे-जैसे मेहंदी का रंग चढ़े, वैसे-वैसे रक्षाबंधन की खुशियां भी गहराती जाएं।
जब शब्द ही बना दें त्योहार की तस्वीर

दोनों हथेलियों पर सजे ‘BHAI’ और ‘BEHEN’ के शब्द, रक्षाबंधन के रिश्ते को सीधे दिल से जोड़ते हैं। क्लासी मेहंदी के साथ ये सिंपल फॉन्ट वाला टच पूरे डिजाइन को एक खास मैसेज देता है- प्यार की परिभाषा बिना ज्यादा कुछ बोले।
एक कलाई पर बंधन, दूसरी पर प्यार का तोहफा

इस मेहंदी डिजाइन में एक हाथ पर खूबसूरत राखी बनी है और दूसरे पर गिफ्ट का आइकॉन। ये रक्षाबंधन की उस खास रस्म को दर्शाता है जिसमें बहन रक्षा का धागा बांधती है और भाई उसे प्यार से तोहफा देता है- मेहंदी के जरिए रिश्तों की ये मिठास हथेली पर उतर आई है। रिश्तों की खुशबू, फूलों की भाषा में

इस मेहंदी डिजाइन में दोनों हथेलियों पर बड़े-बड़े फूल बने हैं, जो सिर्फ खूबसूरती ही नहीं बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की कोमलता और महक भी बयां करते हैं। ये डिजाइन क्लासी भी है और हर किसी की नजरें ठहर जाएं, ऐसा भी।
राखी का आलिंगन, मेहंदी की जुबानी

इस डिजाइन में भाई-बहन को गले मिलते हुए दिखाया गया है। ये सिर्फ एक आर्ट नहीं, उस पल की भावनाओं को कैद करता है जब बिना कहे सब कुछ कह दिया जाता है।
नन्हे कदमों की खुशी, राखी की मिठास

एक तरफ नन्हा भाई खुशी-खुशी गिफ्ट लिए खड़ा है, तो दूसरी तरफ बड़ी बहन राखी थामे मुस्कुरा रही है। ये मेहंदी डिजाइन मासूमियत और प्यार की परफेक्ट झलक है।
ऐसे चढ़ेगा मेहंदी का गहरा रंग सरसों का तेल लगाएं: मेहंदी सूखने के बाद सरसों का तेल लगाएं। ये रंग गहरा करता है। चीनी-नींबू का घोल: इस घोल को बार-बार लगाएं ताकि मेहंदी लंबे समय तक हाथों में बनी रहे। हेयर ड्रायर से हाथ न सुखाएं: हेयर ड्रायर या धूप में सुखाने से बचें, वर्ना रंग फीका हो जाएगा। मेहंदी लगाकर तुरंत ना सोएं: इससे डिजाइन खराब हो सकती है। हाथों को पानी से बचाएं: जब तक मेहंदी खुद से न हटे, पानी से दूरी बनाएं।
……………………..
ये खबर भी पढ़ें
जरूरत की खबर- बारिश में चीनी–नमक में जल्दी लगती सीलन:नमी आ जाए तो उसे खाएं नहीं, हो सकते हैं 6 नुकसान, बचाव के 7 घरेलू टिप्स

बारिश के मौसम में नमी सिर्फ दीवारों और कपड़ों तक ही सीमित नहीं रहती, बल्कि हमारे किचन की सबसे जरूरी चीज नमक और चीनी में भी सीलन लगने लगती है। पूरी खबर पढ़िए…
.