निवाड़ी में जैन जनरल स्टोर से क्रीम की डब्बी चोरी: सीसीटीवी वीडियो आया सामने, स्टोर संचालक बोले-इस तरह की हरकत शर्मनाक – Niwari News

वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

निवाड़ी के मैन मार्केट स्थित जैन जनरल स्टोर से एक व्यक्ति ने दुकान से क्रीम की एक डब्बी चुरा ली। स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई है। जिसका वीडियो रविवार को सामने आया है।

.

काउंटर पर रखी क्रीम की डब्बी उठाकर चुराई

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक व्यक्ति दुकान के काउंटर के पास आता है। वह आसपास देखता है और मौका मिलते ही काउंटर पर रखी क्रीम की डब्बी उठाकर अपने थैले में डाल लेता है। इसके बाद वह वहां से चला जाता है।

स्टोर संचालक बोले-इस तरह की हरकत शर्मनाक

दुकान संचालक संगम जैन ने बताया कि उन्हें चोरी का पता सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद चला। उन्होंने कहा कि आर्थिक नुकसान भले ही छोटा है, लेकिन इस तरह की हरकत शर्मनाक है। जैन ने आश्चर्य व्यक्त किया कि कोई इतनी छोटी चीज़ भी चोरी कर सकता है।

दुकानदारों का कहना है कि यह चोरी से अधिक “मानसिक कंजूसी” का मामला है। इतनी मामूली वस्तु की चोरी पूरे बाजार में हास्यास्पद चर्चा का कारण बनी हुई है।, जिससे यह घटना और भी अधिक सुर्खियों में आ गई है।

इस अनोखी चोरी का वीडियो सामने आने के बाद लोग इस चोर को ‘चिरकुट चोर’ के नाम से बुला रहे हैं

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *