कचरा गाड़ी में ले जाया गया गाय का शव, VIDEO: छतरपुर की नगरपालिका वाहन में ले जाया गया, वाहन के ऊपर डाला गया था कचरा – Chhatarpur (MP) News


छतरपुर शहर में नगर पालिका के कचरा वाहन में गाय का शव ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शव को गाड़ी में डालने के बाद उसके ऊपर कचरा भी फेंका गया, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। घटना बुधवार को बाईपास रोड क्षेत्र की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद पप्पू नामक युवक ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। नपा सीएमओ ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया मामले में नगर पालिका की सीएमओ माधुरी शर्मा और कलेक्टर पार्थ जायसवाल से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। घटना को लेकर कांग्रेस ने नगर पालिका और भाजपा पर हमला बोला है। जिला अध्यक्ष गगन यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा गाय के नाम पर सिर्फ राजनीति करती है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात अलग हैं। ‘अमानवीय कृत्य’, जांच की मांग जिलाध्यक्ष गगन यादव ने इसे अमानवीय बताते हुए कहा कि शव को कचरा वाहन में डालना और उस पर कचरा फेंकना बेहद निंदनीय है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने गौशालाओं की स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए। आरोप लगाया कि जीवित गायों के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है और मृत्यु के बाद भी उनके शवों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *