मंदसौर जिले के अरनिया निजामुद्दीन के पास गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सीतामऊ से मंदसौर आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर नदी की पुलिया से नीचे लटक गई। गनीमत रही कि कार नदी में नहीं गिरी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जिस नदी के ऊपर यह पुलिया बनी है वह इस समय पूरी तरह सूखी है और उसमें पानी नहीं था। जानकारी के अनुसार वेगनआर कार क्रमांक एमपी 09 सीबी 9743 में सवार दंपती सीतामऊ से मंदसौर की ओर आ रहे थे। कार में पशु चिकित्सक सीमांत शर्मा, जो वर्तमान में सीतामऊ में पदस्थ हैं, उनके माता-पिता कमलाबाई शर्मा और ब्रजमोहन शर्मा सवार थे। जैसे ही वाहन अरनिया निजामुद्दीन के समीप पहुंचा, अचानक कार अनियंत्रित हो गई और पास से गुजर रही नदी की पुलिया से नीचे लटक गई। स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता
घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार में फंसे दंपती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते मदद मिलने से बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। कार पुलिया से नीचे लटकने के बावजूद दंपती सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। देखिए तस्वीरें… .