Last Updated:
Summer Cooling Tips: गर्मी के मौसम में सिर्फ रूम में एसी चलाना काफी नहीं है. यदि आप मनी सेविंग के साथ आराम से समर इंजॉय करना चाहते हैं, तो अभी ही सही बेडशीट खरीद लें. ज्यादा गर्मी बढ़ने पर रूम में रखा बेड भी भट्टी की तरह तपने लग सकता है.
How To Keep Bed Cool In Summer: गर्मी से बचाव के लिए सिर्फ डाइट में बदलाव करना और एसी-कूलर की सफाई करवाना काफी नहीं है. इस मौसम के लिए घर में काफी सारे बदलाव करना जरूरी हो जाता है. जैसे- घर को नेचुरल तरीके से ठंडा रखने के लिए छत पर चूने की पोताई, हल्के रंग के पर्दे लगाना, कमरे में हवा आने-जाने का सही इंतजाम करना और ठंडक देने वाले पौधे लगाना.
लेकिन इन सबके बीच एक जरूरी चीज अक्सर नजरअंदाज हो जाती है बेडशीट. दिनभर की थकान के बाद हर किसी को अच्छी नींद चाहिए होती है, लेकिन अगर बेडशीट सही न हो तो गर्मी में नींद खराब हो सकती है. क्योंकि गर्मी से कई बार सोने वाला गद्दा भी भट्टी की तपने लग जाता है. इसलिए सही फैब्रिक वाला बेडशीट चुनना बहुत जरूरी हो जाता है.
गर्मी के लिए बेस्ट बेडशीट कौन-सा है?
कॉटन बेडशीट सबसे बेहतर विकल्प- गर्मियों में सूती (कॉटन) बेडशीट सबसे ज्यादा आरामदायक होती है. यह हल्की होती है और हवा को आसानी से गुजरने देती है. साथ ही पसीना सोख लेती है, जिससे शरीर चिपचिपा महसूस नहीं करता और नींद आराम से आती है. इसके साथ ही कॉटन सॉफ्ट होती है, जिससे इसपर सोने पर बॉडी ज्यादा रिलैक्स महसूस करती है.
लिनेन भी है अच्छा ऑप्शन- लिनेन फैब्रिक भी गर्मियों के लिए अच्छा माना जाता है. यह हल्का और ठंडक देने वाला होता है. इसमें हवा का प्रवाह अच्छा रहता है, जिससे शरीर को कम गर्मी लगती है. हालांकि, यह थोड़ा महंगा हो सकता है.
ये फैब्रिक ज्यादा गर्मी पैदा करते हैं
सिंथेटिक बेडशीट से करें परहेज- माइक्रोफाइबर या ज्यादा सिंथेटिक कपड़े की बेडशीट गर्मियों में इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए. हालांकि ये कीमत में बहुत सस्ते होते हैं, लेकिन बहुत ज्याद हीट जनरेट करते हैं. ये हवा को रोकते हैं और शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं. इससे पसीना ज्यादा आता है और नींद में परेशानी होती है.
इन बातों का भी रखें ध्यान
सोने से पहले कमरे को थोड़ा ठंडा कर लें. अगर संभव हो तो रात में नहा लें, इससे शरीर को राहत मिलती है और नींद अच्छी आती है. सही बेडशीट आपकी नींद को बेहतर बनाती है और गर्मी से राहत भी देती है.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
.