एमआर-9 से एलआईजी लिंक रोड चौड़ीकरण के काम में बाधक मकानों को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को फिर की गई। आज 182 मकानों-दुकानों के हिस्सों को तोड़ा जा रहा है। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने 140 से ज्यादा मकानों पर ये कार्रवाई की थी। आज रोड के दूसरी तरफ बने
.
नगर निगम की कार्रवाई के पहले ही रहवासियों ने अपने-अपने मकानों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया था। साथ ही मकानों में रखा सामान भी शिफ्ट कर दिया था। बता दें कि नगर निगम की टीम ने पहले ही नोटिस देकर मकानों पर मार्किंग कर दी थी। जिसके चलते लोगों ने उतने हिस्से को तोड़ने का काम पहले ही शुरू कर दिया था।
मकानों पर कार्रवाई करती नगर निगम की रिमूवल टीम।
182 मकानों-दुकानों पर कार्रवाई
मालवीय नगर गली नंबर 2 से एलआईजी लिंक रोड तक सड़क चौड़ीकरण का काम किया जाना है। इसकी जद में आने वाले मकानों-दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई नगर निगम द्वारा की जा रही है। बाधक मकानों को कुछ महीने पहले ही नोटिस जारी कर दिए गए थे। मंगलवार को नगर निगम के अमले ने 5 जेसीबी और 5 पोकलेन मशीन की मदद से रोड के एक तरफ बने मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गई थी।
गुरुवार को दोबारा निगम का अमला 5 जेसीबी और 5 पोकलेन मशीन के साथ मौके पर पहुंचा और आज रोड के दूसरे तरफ के मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। ये कार्रवाई शाम तक जारी रहेगी। जिसके बाद मलवा उठाया जाएगा। आज 182 मकानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं बाधक मकान में रहने वाले 28 परिवारों को पीएम आवास योजना के अंतर्गत शिफ्ट किया गया है।

गुरुवार को नगर निगम की टीम ने मकानों पर की कार्रवाई।
नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर ये कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, भवन अधिकारी विनोद अग्रवाल, भवन निरीक्षक सचिन गहलोत, रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे, निगम का रिमूवल अमला और पुलिस बल मौजूद रहा।