Corn Recipes: बनेंगे आपके किचन में महकेगा मोहल्ला…भुट्टे के इन आइटम्स के सामने 5 स्टार होटल के स्टार्टर फेल!

Last Updated:

Monsoon Corn Recipes: भुट्टा खाना किसे पसंद नहीं होता? बारिश के मौसम में गरम-गरम भुट्टे पर नींबू और नमक लगाकर हर कोई चटखारे लेता है और मॉनसून इंजॉय करता है. पर क्या आप जानते हैं, इस भुट्टे से मौसम का आनंद लेने के और भी तरीके हैं? दरअसल भुट्टा इस फॉर्म के अलावा और भी बहुत सी टेस्टी डिशेस के रूप में खाया जा सकता है. आज जानते हैं भुट्टे की कुछ यूनिक रेसिपीज.

स्वीट कार्न के दाने को दरदरा पीस लें और उसमें बेसन मिक्स कर दें . इसमें अपनी पसंद के अनसुार मसाले और नमक डालकर चीला का बैटर तैयार कर लें. कुछ और नहीं पसंद है तो हरी धनिया और हरी मिर्च जरूर डालें. इसको आप नाश्ते में अचार या चटनी के साथ सर्व करें. ये जबरदस्त स्वाद देता है और हेल्दी भी होता है.

Darbhanga

कॉर्न, आलू और कुछ सब्जियों की मदद से आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं . यह शाम के नाश्ते के लिए एक अच्छा विकल्प है. इसे बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता और मॉनसून में जब प्याज, आलू, पनीर के ट्रेडिशनल पकौड़े खाने का मन हो तो कुछ नया ट्राय किया जा सकता है. इसका टेस्ट भी बहुत बढ़िया होता है.

Darbhanga

अगली रेसिपी है सूजी कॉर्न टिक्का. इसके लिए मक्के के दाने को उबाल लें और बटर में थोड़ी देर फ्राई करें. इसमें आप मसाले डालकर मसाला कॉर्न को रेडी करें. इस सबके पहले ही सूजी दही में फुलाकर कम से कम 20 मिनट के लिए रख दें. अब सूजी में ये मक्के का मसाला डालें और बनाने से एकदम पहले ईनो डाल दें. अब तवे पर थोड़ा सा ऑयल या घी डालें. इस पर छोटे-छोटे पैनकैक जैसे डालें और कवर करके पका लें, दोनों तरफ से सेंक लें. यह एक लाइट और टेस्टी मसालेदार स्नैक है .

Darbhanga

इसके साथ ही कॉर्न आलू टिक्की भी ट्राय कर सकते हैं. यह सिंपल टिक्की शाम की चाय और नाश्ते के लिए परफेक्ट ऑप्शन है. बारीक सब्जियां काटें, कॉर्न उबालकर एक तरफ रख लें, उबले आलू में इन सबको मिला दें, नमक, काली मिर्च, धनिया-मिर्चा डालें और थोड़ा सा कॉर्नफ्लार या मैदा मिलाकर टिक्की बना लें. अब सेंक कर इनका आनंद लें. याद रहे कि ज्यादा मात्रा कॉर्न की ही हो.

Darbhanga

ये स्नैक बच्चों के साथ बड़ों को भी काफी पसंद आएंगे. इनको आप आसानी से तैयार कर सकते हैं . कॉर्न एक स्वादिष्ट और पौष्टिक अनाज है जिससे कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. बारिश के मौसम में आप इन टेस्टी कॉर्न रेसिपीज को जरूर ट्राई करें और अपने परिवार के साथ इसका आनंद लें. कॉर्न की मिठास आपके रिश्तों को भी मीठा करेगी.

homelifestyle

भुट्टे की इन रेसिपीज के सामने 5 स्टार होटल के स्टार्टर फेल! झटपट होते तैयार

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *