Last Updated:
Bhutte Ke Baal Ke Fayde : अक्सर लोग भुट्टे के बाल (कॉर्न सिल्क) को कचरा समझकर फेंक देते हैं, लेकिन आयुर्वेद में इसे औषधि का खजाना माना गया है. इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर की अतिरिक्त चर्बी और मोटापे को कम करने में मदद करते हैं. यही नहीं, भुट्टे के बाल ब्लड प्रेशर, शुगर और किडनी स्टोन जैसी समस्याओं में भी बेहद कारगर साबित होते हैं.
भुट्टे के बालों या फिर कॉर्न सिल्क के औषधीय गुणों पर अधिक जानकारी देते हुए लोकल 18 से बातचीत में वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. आदित्य पांडे बताते हैं कि अधिकांश लोग कॉर्न सिल्क को खराब समझ इसे फेंक देते हैं. मगर यह विटामिन A, B2,C,E,K के साथ ही साथ कैल्शियम पोटेशियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है. यह एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुना का अच्छा स्रोत होता है.

यूटीआई और मूत्र संबंधी विकारों से पीड़ित लोगों के लिए यह काफी लाभकारी साबित हो सकता है. यह शरीर से अतिरिक्त पानी और टॉक्सिंस को बाहर निकलने में काफी हद तक मदद करता है. इसके साथ ही साथ यह इसमें मूत्रवर्धक गुण शामिल होता है. यह पथरी के दर्द में राहत और उसे बाहर निकलने में मददगार साबित हो सकता है. यह किडनी को डिटॉक्स भी करता है.

इसके सेवन से न केवल किडनी को लाभ मिलता है बल्कि यह है हृदय का स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में काफी हद तक मदद करता है. दरअसल, इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स खून को बेहतर बनाने में लाभकारी होते हैं जिससे हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को फायदा मिलता है. वहीं इसमें मौजूद फ्लेविनोएड्स और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड शुगर के मरीजों के लिए भी लाभकारी हो सकते हैं.

आज के भाग दौड़ भरे लाइफस्टाइल के बीच हर कोई अपने आप को फिट बनाना चाहता है. हर कोई चाहता है कि उसका वजन नियंत्रित रहे. ऐसी इच्छा रखने वाले लोगों के लिए भुट्टे के बाल की चाय काफी मददगार साबितहोगी. इसकी चाय शरीर को डिटॉक्स करती है और शरीर में जमा अतिरिक्त पानी को भी कम करती है. यह प्रक्रिया मोटापा कम करने में काफी सहायक होती है.

स्वास्थ्य लाभ के लिए कॉर्न सिल्क के इस्तेमाल का सबसे आसान और फायदेमंद तरीका है इसकी हर्बल चाय बनाकर पीना. इसे बनाने के लिए लगभग एक मुट्ठी भुट्टे के बालों को 2 गिलास पानी में उबालें. और इसे तब तक पकाएं जब तक पानी आधा न रह जाए. आप अपने स्वाद के अनुसार इसमें शहर सेंधा नमक या फिर नींबू की कुछ बंदे भी मिला सकते हैं. हालांकि अगर आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है और दावों का नियमित सेवन कर रहे हैं तो इसे इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें.