Cooler Buying Tips: गर्मी की शुरुआत के साथ ही बाजार में कूलरों की मांग तेजी से बढ़ने लगी है. अलग-अलग कंपनियों के आधुनिक फीचर्स वाले कूलर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं. ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि कूलर खरीदते समय सिर्फ कीमत या डिजाइन नहीं, बल्कि उसके तकनीकी फीचर्स पर ध्यान देना जरूरी है. सही फीचर्स वाला कूलर बेहतर ठंडक देने के साथ लंबे समय तक टिकाऊ भी होता है. मध्य प्रदेश खरगोन के कूलर विक्रेता एवं निर्माता नीरज राठौड़ के अनुसार, आजकल बाजार में हनीकॉम्ब कूलिंग पैड वाले कूलर ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं. ये पुराने घास वाले पैड की तुलना में बेहतर ठंडक देते हैं और ज्यादा टिकाऊ होते हैं. इसके अलावा बड़ी पानी की टंकी वाला कूलर ज्यादा समय तक बिना रुकावट के चलता है, जिससे बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती. एक्सपर्ट यह भी सलाह देते हैं कि इन्वर्टर कम्पैटिबल और कम बिजली खपत वाले कूलर चुनना चाहिए, ताकि बिजली कटौती में भी राहत मिले और बिल कम आए. आइस चैंबर और 4-वे एयर डिफ्लेक्शन जैसे फीचर्स ठंडक को और बढ़ाते हैं.
.