पुरुषों के लिए आ गई गर्भनिरोधक गोल‍ियां? बिना हार्मोनल बदलाव के रुकेगी प्रेग्नेंसी, जानें कैसे करती है काम

Last Updated:

हमेशा से गर्भनिरोधक गोल‍ियों के इस्‍तेमाल की ज‍िम्‍मेदारी मह‍िलाओं पर रही है. लेकिन अब इसमें बदलाव आने वाला है. YCT-529 नामक एक नई ‘हार्मोन-मुक्त’ पुरुष गर्भनिरोधक गोली ने अपना पहला ह्यूमन सेफ्टी ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है.

सालों से पुरुषों के पास गर्भनिरोधक के रूप में सिर्फ दो ही रास्ते थे – एक कंडोम और दूसरा नसबंदी. जबकि महिलाओं को गर्भन‍िरोधक गोलियां लेनी पड़ती हैं, जो अक्‍सर उनके शरीर में द‍िक्‍कतें भी कर देती थीं. लेकिन विज्ञान अब एक ऐसे मोड़ पर है जहां पुरुष भी जल्द ही महिलाओं की तरह डेली पिल ले सकेंगे. सैन फ्रांसिस्को की कंपनी YourChoice Therapeutics ने अब पुरुषों के ल‍िए गर्भन‍िरोधक गोल‍ियां बना ली हैं. कंपनी द्वारा विकसित YCT-529 ने पहला ह्यूमन सेफ्टी ट्रायल पूरा कर ल‍िया है.

क्या है YCT-529 और यह कैसे अलग है?
अभी तक पुरुष गर्भनिरोधक बनाने की जितनी भी कोशिशें हुईं, वे ‘टेस्टोस्टेरोन’ हार्मोन को दबाने पर आधारित थीं. इसके कारण पुरुषों में मूड स्विंग्स, वजन बढ़ना और सेक्स की इच्छा (Libido) में कमी जैसे साइड इफेक्ट्स देखे जाते थे. यानी अभी तक ये सारी कोशिशें सफल नहीं रहीं.

YCT-529 की खासियत

इस नई दवा के पीछे का व‍िज्ञान क्‍या है?

शुक्राणुओं के बनने के लिए विटामिन-A का एक रूप जिसे रेटिनोइक एसिड कहते हैं, बहुत जरूरी होता है. यह रेटिनोइक एसिड पुरुषों के अंडकोष (Testes) में मौजूद RAR-alpha नाम के प्रोटीन से जुड़ता है. YCT-529 इस प्रोटीन को ‘ब्लॉक’ कर देती है. नतीजतन, शुक्राणु बनने की प्रक्रिया शुरुआती स्टेज पर ही रुक जाती है. सबसे अच्छी बात यह है कि दवा छोड़ते ही फर्टिलिटी वापस आ जाती है, यानी इसका असर पूरी तरह रिवर्सिबल (Reversible) है.

पहले ह्यूमन ट्रायल के नतीजे क्या रहे?

हाल ही में हुए फेस 1A क्लिनिकल ट्रायल में 16 स्वस्थ पुरुषों को शामिल किया गया. नतीजों ने वैज्ञानिकों को उत्साहित किया है:

homelifestyle

आ गई पुरुषों की गर्भनिरोधक गोल‍ियां? बिना हार्मोनल बदलाव के रुकेगी प्रेग्नेंसी

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *