आगर मालवा में मंगलवार को इंदौर-कोटा नेशनल हाइवे पर तनोडिया के पास सुबह 10 बजे के करीब कंटेनर और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार मुंबई की शुभांगी मेहता और उज्जैन के कैब ड्राइवर महेश चौरसिया की मौके पर मौत हो गई। कार में सवार एक अन्य महि
.
मृतकों को जिला अस्पताल ले जाया गया। घायल कविता को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, मुंबई की दोनों महिलाओं ने उज्जैन से कैब ड्राइवर महेश चौरसिया को हायर किया था।
यात्री नलखेड़ा स्थित बगलामुखी माता मंदिर के दर्शन के लिए उज्जैन की ओर जा रहे थे। एसपी विनोद कुमार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस फरार कंटेनर चालक की तलाश कर रही है।
एसडीएम मिलिंद ढोके का कहना है कि उनके द्वारा मृतक और घायल के परिजनों को मुंबई में सूचना दे दी गई है।

.