सर्दियों में सुपरफूड हैं ये सब्जियां, सेवन करने से ठंड भागेगी कोसों दूर, गमले में ही आसानी से ऐसे उगाएं

Last Updated:

Winter Vegetables: ठंड का मौसम शुरू होने वाला है. ऐसे में अगर आप भी ठंड से बचना चाहते हैं और शरीर के तापमान को ठंड के अनुकूल रखना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है. आप इसे आसानी से अपने घर में भी उगा सकते हैं.

ठंड का मौसम शुरू हो चुका है. ऐसे में अपने शरीर को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़ों के साथ-साथ अपनी डाइट में भी कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना होगा, जो शरीर के तापमान को संतुलित रख सके और ठंड के असर को कम कर सके.

s

आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल करते हुए शरीर पर होने वाले ठंड के प्रभाव को कम कर सकते हैं. ठंड के महीने में इन सब्जियों के सेवन से शरीर ठंड से होने वाले कई बीमारीयों से दूर रहता है. सबसे खास बात यह है कि अगर आप चाहे तो इन्हें आप अपने घर के गमले में या क्यारियों में भी आसानी से उगा सकते हैं.

s

ठंड के महीने में पालक का सेवन बेहद लाभकारी हो सकता है. ठंड के मौसम में पालक  सबसे आसान फसल मानी जाती है. यह गमले या ट्रे में भी आसानी से उगाई जा सकती है और बीज बुवाई के तकरीबन 30 से 35 दिनों बाद कटाई के लिए भी तैयार हो जाती है. ऐसे में आप सर्दी के महीने में अपने घर में ही पालक  उगा सकते हैं और हेल्दी सब्जी का आनंद ले सकते हैं.

s

ठंड के महीने में मार्केट में मेथी भी खूब अधिक बिकती है, सब्जियों की खेती करने वाले किसान ठंड के महीने में इस सब्जी की खेती करना पसंद करते हैं. क्योंकि यह 20 से 25 दिनों में तैयार हो जाती है. वहीं अगर आप चाहें  तो इसे अपने घर में भी गमले में उगा सकते हैं. मामूली देखरेख में यह आसानी से तैयार हो जाती है और ठंड के महीने में स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है.

s

सर्दियों के महीने में सरसों का साग लोगों का फेवरेट होता है. यह सर्दियों मैं सबसे अधिक पसंद की जाने वाली सब्जी है. यह साग स्वादिष्ट होने के साथ-साथ विटामिन से भरपूर होता है. आप चाहें  तो इसे अपने गमले या घर की क्यारी में उगा सकते हैं, जो बुवाई के तकरीबन 40 से 45 दिनों में तैयार हो जाती है.

s

वैसे तो धनिया एक ऐसी फसल है, जिनकी डिमांड साल के 12 महीने रहती है, लेकिन ठंड में इसकी डिमांड और अधिक बढ़ जाती है. धनिया को सर्दी की सुगंध कहा जाता है. ऐसे में आप चाहें तो इसे किसी छोटे कंटेनर में भी आसानी से उगा सकते हैं. यह  फसल बीज बुवाई के बाद 25 से 30 दिनों में तैयार हो जाती है. जिसका उपयोग करते हुए आप ठंड के महीने में स्वादिष्ट चटपटेदार चटनी बनाकर उपयोग कर सकते हैं.

s

वहीं सर्दियों के मौसम में बथुआ भी खूब फायदेमंद होता है. इसे सर्दियों का सुपर फूड कहा जाता है, सर्दियों में लोग इसके सांग के दीवाने होते हैं. इस घर में बेहद आसानी से उगा सकते हैं इसे किसी विशेष देखभाल की जरूरत नहीं होती एक बार वह देने के बाद यह खुद ही रुक जाता है और लंबे समय तक उपयोग किया जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में सुपरफूड हैं ये सब्जियां, सेवन करने से ठंड भागेगी कोसों दूर,

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *