रसभरी का सेवन, सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना, जानिए फायदे

Last Updated:

प्राचीन आयुर्वेद पर लोगों का भरोसा आज भी कायम है, क्योंकि इसमें उपयोग में आने वाली सभी औषधियाँ प्राकृतिक होती हैं. ऐसी ही एक औषधि है रसभरी, जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. इसके इस्तेमाल से शरीर को कई रोगों से राहत मिल सकती है और स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है.

वैसे रसभरी सर्दियों में मिलने वाला एक छोटा और रसदार फल है, जिसे औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है. यह एक ऐसा पौधा है जिसके बारे में कई लोगों को पूरी जानकारी नहीं होती, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है. रसभरी एक औषधीय पौधा है जिसकी खेती भी की जाती है. अक्सर यह अन्य फसलों के साथ खेतों में प्राकृतिक रूप से उगता है. रसभरी का पौधा छोटे आकार का होता है और इसके फल पीले रंग के होते हैं. इसके फल ही नहीं, बल्कि इसके पत्ते और जड़ भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, जो विभिन्न स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं.

रसभरी का पौधा

जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन) ने बताया कि रसभरी एक औषधीय पौधा है. यह ज्यादातर सर्दियों में पाया जाता है. इसके फल, फूल, पत्ते, जड़ आदि. ये सभी हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन C, विटामिन A और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर में होने वाली कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा दिलाते हैं.

रसभरी का पौधा

रसभरी में पाई जाने वाली उच्च कैरोटीनॉइड सामग्री आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ाने में मदद करती है. साथ ही इसमें विटामिन C के अलावा विटामिन A भी काफी मात्रा में होता है, जिससे रसभरी का सेवन आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रसभरी का पौधा

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए रसभरी का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है. रसभरी में कैल्शियम और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है. हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए रसभरी का सेवन जरूर करना चाहिए.

रसभरी का पौधा

अगर पेट से जुड़ी कोई भी समस्या हो, तो रसभरी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है. रसभरी से पाचन क्रिया सही रहती है और पाचन तंत्र मजबूत भी होता है. साथ ही, यह पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती है. इसलिए रसभरी का सेवन जरूर करना चाहिए.

रसभरी का पौधा

रसभरी का सेवन करने से डायबिटीज की समस्या में राहत पाई जा सकती है. यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करती है. हाई फाइबर होने के कारण यह ब्लड शुगर और इंसुलिन में सुधार करती है. इसलिए डायबिटीज के मरीजों को रसभरी का सेवन जरूर करना चाहिए.

रसभरी का पौधा

रसभरी एक कारगर औषधि मानी जाती है. इसकी पत्तियों का काढ़ा पीने से बवासीर की तकलीफ कम होती है और पेट संबंधी अन्य रोगों से भी आराम मिलता है. इसके अलावा यह आंतों को साफ रखने और पाचन को नियमित बनाने में मदद करती है. जो लोग लंबे समय से बवासीर की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए यह एक प्राकृतिक और सस्ता उपाय है, जिसमें किसी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं होता.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

रसभरी का सेवन, सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना, जानिए फायदे

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *