Last Updated:
Health Tips: स्वस्थ जीवन जीने के लिए सुबह का समय बहुत प्रभावशाली माना जाता है. जी हां दिन की शुरुआत हल्की, पौष्टिक और प्राकृतिक चीजों से करना बेहद लाभकारी होता है. मूंग, मूंगफली और किशमिश ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जो खाली पेट खाने पर शरीर को तुरंत ऊर्जा के साथ कई चमत्कारिक फायदे दे सकते हैं. आगे जानिए…
मूंग में प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जिसका सुबह सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है और दिनभर थकान नहीं होती है. अंकुरित मूंग शरीर को हल्का और एक्टिव रखने के लिए उत्तम विकल्प है. यह कोलेस्ट्रॉल को कम कर हृदय की सेहत को बेहतर बनाता है.

अंकुरित मूंग या उबली मूंग का नियमित सेवन वजन संतुलित रखने में मदद करता है. यह ब्लड शुगर को भी स्थिर बनाने में मददगार है. यही वजह है कि शुगर के मरीजों के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प है. मूंग का हल्का स्वभाव शरीर को अंदर से शांत और संतुलित करता है.

मूंगफली को सस्ता सुपरफूड कहा जाता है, क्योंकि यह प्रोटीन, हेल्दी फैट और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं. मूंगफली सुबह खाली पेट खाने से तुरंत ऊर्जा मिलती है और भूख लंबे समय तक नियंत्रित रहती है. यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ हड्डियों के लिए भी रामबाण है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के अनुसार मूंगफली में फोलेट और विटामिन ई होते हैं, जो मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाते हैं. इसका रोजाना सेवन तनाव को कम, त्वचा में निखार और बालों को मजबूत बनाते हैं. यही कारण है कि मूंगफली को सुबह की डाइट में शामिल करना संजीवनी समान है.

किशमिश में आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. इसका खाली पेट सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है और हीमोग्लोबिन बढ़ता है. यही नहीं, इसमें फाइबर भी होते हैं, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं. यह दिल के रोग और कमजोर हड्डियों को मजबूत बना सकते है.

मूंग में प्रोटीन व फाइबर, मूंगफली में एनर्जी-बूस्टिंग फैट और किशमिश में आयरन शरीर को सुबह सबसे ज़्यादा आवश्यक पोषण प्रदान करते हैं. यह मिश्रण दिनभर स्फूर्ति, सक्रियता और बेहतर पाचन शक्ति प्रदान करने में मदद करते है. ये तीनों खाद्य पदार्थ सुबह खाली पेट खाने पर सेहत के लिए एक सस्ता, सरल और असरदार विकल्प साबित हो सकते हैं.