कब्ज- एसिडिटी सिरदर्द के असली विलेन, बिना पेनकिलर इन नुस्खों से सिर के दर्द को करें छूमंतर

Last Updated:

Headache Home Remedies: सिरदर्द का इलाज पेनकिलर नहीं है, भले ही इसे खाते ही आपको तुरंत आराम महसूस होता है. इसे आप आसानी से घरेलू नुस्खों की मदद से भी ठीक कर सकते हैं. यहां आप सिरदर्द को बना दवा ठीक करने के उपायों को जान सकते हैं.

सिरदर्द एक बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम है. लगभग हर व्यक्ति को ये दिक्कत कभी न कभी जरूर होती है. खासबात है कि ये दर्द भले ही सिर में महसूस होता है, लेकिन इसके लिए जिम्मेदार शरीर की दूसरी समस्याएं होती है. आयुर्वेद का कहना है कि हमारे सिर का दर्द अक्सर सिर्फ एक संकेत होता है कि शरीर के किसी और हिस्से, खासकर पेट और पाचन तंत्र में गड़बड़ी है.

आसान शब्दों में कहें तो सिरदर्द का असली कारण पेट की परेशानी हो सकती है. महर्षि सुश्रुत ने ‘सुश्रुत संहिता’ में बताया है कि सिरदर्द के कई प्रकार होते हैं और ज्यादातर में दोष यानी वात, पित्त और कफ असंतुलित होकर ऊपर सिर तक पहुंच जाते हैं. इसके पीछे अक्सर कब्ज, गैस या एसिडिटी जैसी समस्याएं होती हैं.

पित्त के बढ़ने का संकेत सिर दर्द
अगर आप बहुत तीखा, तला-भुना या खट्टा खाना खाते हैं तो शरीर में पित्त बढ़ता है. यह पित्त रक्त के माध्यम से सिर तक पहुंचकर जलन, भारीपन और आंखों के पीछे दर्द पैदा करता है, जिसे लोग अक्सर माइग्रेन समझ लेते हैं. वहीं, कब्ज या पेट में फंसी गैस भी सिरदर्द का कारण बनती है. पेट में जमा मल और टॉक्सिन्स रक्त को दूषित करते हैं और उनका असर मस्तिष्क पर पड़ता है. ऐसे में सिर्फ बाम लगाना या पेनकिलर लेना असली समस्या हल नहीं करता.

बिना पेनकिलर कैसे ठीक करें सिरदर्द

नस्य क्रिया- नाक में देसी घी की कुछ बूंदें डालें. इससे पित्त शांत होता है और नसों को पोषण पहुंचता है .

धनिया पानी- अगर दर्द एसिडिटी के कारण है, इससे छुटकारा पाने के लिए रात भर भिगोए हुए धनिया के पानी में मिश्री मिलाकर पीएं.

सूखे अदरक का लेप- कब्ज और गैस के कारण होने वाले सिरदर्द को ठीक करने के लिए अविपत्तिकर चूर्ण और सूखा अदरक (सोंठ) का लेप भी मदद करता है.

इस बात का ध्यान रखें
ज्यादा पेनकिलर का इस्तेमाल तुरंत राहत तो देता है, लेकिन लंबे समय में सेहत के लिए खतरा भी पैदा करता है. ऐसे में कोशिश करें कि सिर दर्द जैसी मामूली परेशानियों के लिए घरेलू उपाय करें. इसके अलावा बचाव के लिए देर रात भारी खाना न खाएं और बहुत ठंडा या बासी भोजन न लें. आज की आधुनिक रिसर्च भी इस बात को मानती है कि पेट और दिमाग का सीधा कनेक्शन होता है. पेट सही रहेगा तो सिरदर्द अपने आप कम हो जाएगा.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

बिना पेनकिलर इन नुस्खों से सिर के दर्द को करें छूमंतर

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *