MP News: मध्य प्रदेश के सतना में कांग्रेस ने खराब सड़क और प्रशासन की लापरवाही के विरोध में सड़क पर धान की रोपाई कर अनोखा विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने इसे मध्य प्रदेश की ‘गूंगी और बहरी भाजपा सरकार’ के खिलाफ जनआक्रोश की आवाज बताया।
By Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 27 Jul 2025 08:53:54 PM (IST)
Updated Date: Sun, 27 Jul 2025 08:53:54 PM (IST)
नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। सतना–सोहावल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन एवं सितपुरा मंडलम के नेतृत्व में रविवार को सितपुरा-छिदा मार्ग पर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। खराब सड़क और प्रशासन की लापरवाही के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धान की रोपाई कर सरकार को जगाने का प्रयास किया। कांग्रेस नेताओं ने इसे मध्य प्रदेश की ‘गूंगी और बहरी भाजपा सरकार’ के खिलाफ जनआक्रोश की आवाज बताया।
प्रदर्शन के दौरान कौन-कौन रहा मौजूद?
प्रदर्शन के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजभान सिंह राज,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह,सोहावल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह,महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव प्रभा जित्तू बागरी एवं वंदना देवराज बागरी, युवक कांग्रेस रैगांव विधानसभा अध्यक्ष शिवम सिंह परिहार सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लोगों को हो रही बड़ी दिक्कत
नेताओं ने कहा कि सितपुरा-छिदा मार्ग की हालत इतनी खराब है कि राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन चुप बैठा है। जगह-जगह गड्ढों और कीचड़ से भरे इस मार्ग पर अब आवाजाही खतरे से खाली नहीं है। क्षेत्र में पिछले पांच सालों से लगातार आवाज उठाई जा रही है। आज न तो क्षेत्र की विधायक ने कोई सुध ली, न जिला प्रशासन कोई भी कारगर कदम उठाया जो कि दुर्भाग्य पूर्ण है।
प्रदर्शन में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता रहे शामिल
विरोध प्रदर्शन में सितपुरा मंडलम अध्यक्ष बिटलु सिंह, गांधी सिंह, प्रवीण बागरी बेटा, भोलू सिंह भूलनी, लकी सिंह, धर्मेंद्र रजक, अनुराग गर्ग, सुशील चौधरी, रानी बुनकर, कुमारे चौधरी, राजबहादुर बागरी, रवेंद्र मिश्रा,धनु सिंह,गुड्डू सिंह, सोहन बारी,बालमहेद्र अहिरवार,छोटू बागरी समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
.