मनावर में कांग्रेस का दीपावली मिलन समारोह: विधायक डॉ. अलावा बोले- आदिवासी हक के लिए लड़ाई जारी रहेगी; कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं – Manawar News

मनावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लुन्हेरा बुजुर्ग में बुधवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जयस राष्ट्रीय संरक्षक और विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने हजारों कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की

.

कार्यकर्ताओं की समस्याएं ध्यान से सुनीं

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अलावा ने कार्यकर्ताओं से ग्रामीण और शहरी दोनों स्तरों की समस्याएं जानीं। उन्होंने कहा कि जनता की हर समस्या के समाधान के लिए वे पूरी निष्ठा से काम करेंगे। डॉ. अलावा ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।

विकास के लिए एकजुट होकर काम करना होगा

विधायक डॉ. अलावा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने दीपावली को दिलों को जोड़ने और समाज में एकता बढ़ाने वाला त्योहार बताया। साथ ही कहा कि समाज में भाईचारे को तोड़ने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आदिवासी हक के लिए लड़ाई जारी रहेगी

डॉ. अलावा ने कहा कि वे गरीब और आदिवासी समुदायों के अधिकारों के लिए हर स्तर पर आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने भी धरना देने से पीछे नहीं हटेंगे।

केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने पर पांच लाख के कर्ज माफ करेंगे

उन्होंने यह भी कहा कि आगामी समय में यदि प्रदेश और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो किसानों के पांच लाख रुपए तक के कर्ज माफ किए जाएंगे।

कांग्रेस की विचारधारा घर-घर पहुंचाने का संकल्प

दीपावली मिलन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उत्साह और एकता का माहौल देखने को मिला।

जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद

समारोह में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार, मनोज गौतम, ओमप्रकाश सोलंकी, मंशाराम जाट, कैलाश जाखड़, बबलू दरबार, लोकेश पाटीदार, डॉ. नीलेश रावका, सुमित खटोड़, भानू शर्मा, राजू देवड़ा सहित बड़ी संख्या में शासकीय कर्मचारी, कार्यकर्ता और सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *