‘मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा’: कांग्रेस बोली- BJP कटवा रही समर्थकों के नाम; प्रियव्रत सिंह ने मंत्री के बेटे पर लगाए आरोप – rajgarh (MP) News


राजगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर सियासत गरमा गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने नेताओं और जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में योजनाबद्ध तरीके से मतदाता सूची में हेरफेर कर रही है। कांग्रेस समर्थकों, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाताओं के नाम काटने के लिए बीएलओ पर दबाव बनाकर बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरवाए जा रहे हैं। फर्जी हस्ताक्षर कर भरवाए जा रहे फॉर्म-7 प्रियव्रत सिंह ने आरोप लगाया कि सारंगपुर ब्लॉक, ब्यावरा और सुठालिया में सरकारी बीएलओ पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने खानपुरा के प्रहलाद और कन्हैयालाल दांगी का उदाहरण देते हुए कहा कि इनके फर्जी हस्ताक्षर कर फॉर्म-7 के जरिए नाम काट दिए गए, जिसके प्रमाण कांग्रेस के पास हैं। सिंह ने इसे लोकतंत्र और वोट के अधिकार पर सीधा हमला बताया। मंत्री के बेटे ने BLO को दिए 300 फॉर्म जिला अध्यक्ष ने भाजपा के “इलेक्शन मैनेजमेंट मॉडल” पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सब राजनीतिक संरक्षण में हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सारंगपुर में एक मंत्री के बेटे ने पाड़लिया पोलिंग बूथ के सरकारी बीएलओ को करीब 300 फॉर्म देकर नाम काटने के निर्देश दिए। इसी तरह ब्यावरा में भी भाजपा नेताओं द्वारा निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2023 के चुनाव में भी अंतिम समय में लाखों नाम जोड़े और काटे गए थे, जिसका असर नतीजों पर पड़ा था। कलेक्टर से की शिकायत, आयोग जाने की चेतावनी इस मामले में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कलेक्टर ने आश्वासन दिया है कि जमा हुए फॉर्म की सूची दी जाएगी और अत्यधिक संख्या में फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि यह फर्जीवाड़ा नहीं रुका, तो वे निर्वाचन आयोग में शिकायत करेंगे और दोषियों पर आपराधिक मामला दर्ज करवाने की मांग करेंगे। देखिए तस्वीरें… .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *