वोट चोरी के खिलाफ खंडवा में कांग्रेस की रैली: राजनारायण बोले- खंडवा में इंदौर, सनावद के लोगों ने वोट डाले, प्रशासन जांच करे – Khandwa News

वोट चोरी के मुद्दे पर खंडवा कांग्रेस ने गुरुवार को गांधी भवन से लेकर कलेक्ट्रेट तक बाइक रैली निकाली। कलेक्ट्रेट में इकट्ठा हुए कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

.

इस दौरान राजनारायणसिंह पुरनी ने कहा कि वोट चोरी मामले में स्थानीय प्रशासन को घेरते हुए कहा, हमने भी वोटर लिस्ट की छानबीन की है। खंडवा नगर निगम के चुनाव हो या फिर विधानसभा चुनाव, इनमें इंदौर, सनावद, बड़वाह के लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गए, उन लोगों ने वोट भी दिया है। प्रशासन को जांच करवाना चाहिए। हर विधानसभा में ऐसे लोगों की संख्या 10 से 15 हजार तक है।

बोले- कांग्रेस हमेशा से क्रांतिकारियों की पार्टी रही सीनियर लीडर राजनारायणसिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है, जिसका नेतृत्व गांधीजी, सरदार पटेल, पंडित जवाहरलाल नेहरू किया। उन लोगों ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी और देश को गुलामी से आजादी दिलाई। कांग्रेस हमेशा क्रांतिकारी लोगों की पार्टी रही हैं।

इस सदी में इस समय देश में कोई क्रांतिकारी नेता हैं तो वह राहुल गांधी हैं, जो लड़ रहा है, बगैर जान की परवाह किए, लाखों धमकियां मिलने के बाद भी राहुल गांधी ने तानाशाही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। कोई दूसरे दल का आदमी सामने नहीं आता, वो डरता है। लेकिन राहुल गांधी को इस देश की चिंता है। हम लोग वहीं भावना लेकर राहुल गांधी के साथ खड़े हैं।

जल जमाव से बच्ची बीमार हो रहे : रघुवंशी रैली को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि शहर के गली-मोहल्लों में कीचड़ और जल-जमाव के चलते बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। सड़कों पर गड्ढे हैं।

मुझे लगता है कि जिस स्पेस टेक्नोलॉजी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़कें बनवा रहे थे, अब उन्हें चांद पर से किसी व्यक्ति को भेजकर यहां गड्ढे ढुंढवाना होगा, तभी नगर निगम के कान खुलेंगे। आज का यह सांकेतिक प्रदर्शन सिर्फ आगाज है। वोट चोरी करके सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ जनता के मुद्दों पर कांग्रेस संगठित होकर लड़ेगी। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम पालसिंह पुरनी, कांग्रेस नेता सोनू गुर्जर पहलवान आदि मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

गांधी भवन पर ध्वज फहराया, बीजेपी दफ्तर के सामने नारेबाजी कांग्रेस ने एकजुटता दिखाते हुए अपने दफ्तर (गांधी भवन) में सम्मेलन किया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों पदाधिकारी शामिल हुए। साथ ही गांधी भवन पर पार्टी का परंपरागत चरखे वाला ध्वज फहराया गया।

राष्ट्रीय गान के बाद पार्टी के सीनियर लीडर्स ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए। इसके बाद वोट चोरी के मुद्दे पर कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। खास बात यह रही कि रैली के दौरान कांग्रेस जन ने बीजेपी दफ्तर के सामने वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाए।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *