शाजापुर में शुक्रवार शाम को कांग्रेस ने आजाद चौक पर जहरीले कफ सिरप से 25 बच्चों की मौत के मामले में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
.
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि 25 मासूमों की मौत के बावजूद सरकार ने अब तक जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई हो रही है, जबकि दवा का लाइसेंस जारी करने वाले लोग अभी भी सुरक्षित हैं।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद खान ने बताया कि यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम छिंदवाड़ा के बच्चों की याद में आयोजित किया गया था। उन्होंने प्रदेश में लगातार हो रही घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और कहा कि सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। खान ने मुख्यमंत्री से बच्चों की मौत के लिए जवाबदेही तय करने और जनता को न्याय दिलाने की मांग की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मृत बच्चों की आत्मा की शांति और सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।
