Coldrif Cup Syrup Controversy: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ से एक के बाद एक कई बच्चों की मौत हो गई, जिससे विपक्ष ने सरकार को निशाने पर लिया. कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने सवाल उठाया कि केंद्र की एडवाइजरी जारी होने के बाद भी सरकार सो रही थी क्या? प्रोटोकॉल के तहत 72 घंटे में रिपोर्ट आनी चाहिए थी, लेकिन 6-6 दिन लगाए. उन्होंने जल्द न्यायिक जांच और प्रभावित परिवारों को मदद की मांग की. साथ ही, राज्य में नशे का व्यापार और ऐसे सिरपों की बिक्री पर निष्पक्ष कार्रवाई की जरूरत बताई. सरकार ने सिरप पर बैन लगा दिया है.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.