शिवराज सिंह चौहान से इस्तीफे की मांग: कांग्रेस 1 अगस्त को शहर बंद रखेगी; बारिश में सड़कों की खराब स्थिति पर नाराज – Vidisha News

विदिशा में बारिश से बदहाल हुई सड़कों और जलभराव की स्थिति पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित रघुवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माधवगंज से तिलक चौक होते हुए बड़े बाजार तक पदयात्रा की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को

.

कांग्रेस ने क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को शहर की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी ने उनसे नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि शिवराज जब मुख्यमंत्री थे, तब विदिशा को नगर निगम बनाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए। अब वे केवल घोषणाएं कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के 24 वर्षों के शासन में जनता को केवल गड्ढे, टैक्स और स्मार्ट मीटर की वसूली मिली है। साथ ही खराब स्वास्थ्य और सड़क सुविधाएं भी मिली हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बीज-खाद की कमी है। शिक्षा व्यवस्था गिरावट पर है। शासकीय ज़मीनों पर अवैध कब्जे जैसे मुद्दों पर भी भाजपा खामोश है।

कांग्रेस पार्टी ने जनता से अपील की है कि वे अपने मत का हिसाब मांगें। सांसद-विधायक से इस्तीफे की मांग करें। इसके लिए नागरिकों को पोस्टकार्ड दिए गए हैं। इन्हें भरकर राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। कांग्रेस चाहती है कि ऐसा कानून बने जिसमें जनता नाकाम जनप्रतिनिधियों को बीच कार्यकाल में ही हटा सके।

कांग्रेस नेताओं का कहना था कि अब समय आ गया है कि जनता संगठित होकर जवाब मांगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आने वाली पीढ़ियाँ सवाल करेंगी।

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *