खरगोन में कृषि आदान विक्रेता संघ का सम्मेलन: 1400 नए सदस्यों को जोड़ने का लिया गया निर्णय, कानूनी प्रावधान भी बताए – Khargone News

खरगोन में कृषि आदान विक्रेता संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें संगठन को मजबूत करने के लिए 1400 नए सदस्यों को जोड़ने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह राजपूत, सचिव संजय रघुवंशी, उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण दुबे, सदस्यता प्रभारी

.

प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह राजपूत ने बताया कि व्यापार से संबंधित कई सख्त कानून बनाए जा रहे हैं। ऐसे में व्यापारियों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने जोर दिया कि यदि व्यापारी समय रहते संगठित नहीं हुए, तो छोटे व्यापारियों के सामने व्यापार बंद होने जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

राजपूत ने कहा कि संगठित होकर ही अपने अधिकारों की रक्षा की जा सकती है। प्रतिनिधियों ने खाद-बीज संबंधी सैंपलिंग के बाद की कार्रवाई के नियमों को भी उदाहरण सहित समझाया।

प्रदेश सदस्यता प्रभारी विनोद जैन ने कहा कि संगठन तहसील, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर तभी प्रभावी ढंग से अपनी बात रख सकता है, जब अधिक से अधिक व्यापारी उससे जुड़ें। जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चावला ने जानकारी दी कि जिले में लगभग 1400 कृषि आदान विक्रेता हैं।

चावला ने बताया कि संगठन चरणबद्ध तरीके से सदस्यता अभियान चलाएगा, जिसके तहत तहसील स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। नगर अध्यक्ष राजेंद्र पाटीदार ने स्थानीय गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *