जिले के ढोढर थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल बस के कंडक्टर के तीसरी कक्षा की छात्रा से मारपीट करने का मामला सामने आया है। यह घटना सोमवार, 12 जनवरी की शाम करीब 4:20 बजे ग्राम किन्नपुरा के पास हुई। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कंडक्टर के खि
.
फरियादी मुकेश राजपूत (निवासी सुठारा) के अनुसार, उनकी 9 वर्षीय बेटी से बस से घर लौट रही थी। ग्राम किन्नपुरा के पास बस के गेट पर हाथ लगाने की बात को लेकर बस कंडक्टर कमल (निवासी बड्डन ढोढर) नाराज हो गया और उसने बच्ची के साथ मारपीट कर दी। बच्ची रोते हुए घर पहुंची और आपबीती सुनाई, जिसके बाद पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी कंडक्टर पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज
13 जनवरी को ढोढर थाना प्रभारी श्यामवीर तोमर ने बताया कि आरोपी कंडक्टर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) और किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 75 के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस कर रही है जांच
पुलिस का कहना है कि मामले में बस चालक, स्कूल प्रबंधन और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
.