कर लें अपनी तैयारी पूरी, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल; जानिए इसकी वजह…

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Stocks to Watch Today: भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से लगातार हलचल देखने को मिल रही है. ईरान-इजरायल के बीच पैदा हुए इस विवाद का असर वैश्विक समेत भारतीय बाजार पर देखने को मिल रहा है. गुरुवार, 12 मार्च के कारोबारी दिन शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी. 

सेंसेक्स 829.29 अंक या 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,034.42 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 227.70 अंक या 0.95 प्रतिशत फिसलकर 23,639.15 के लेवल पर बंद हुए थे. गिरावट भरे बाजार के बीच कुछ कंपनियों ने कॉरपोरेट अपडेट्स दिए हैं. जिसके कारण आज जब मार्केट खुलेगा तो निवेशकों की नजर इन चुनिंदा शेयरों पर हो सकती है…..

Vascon Engineers शेयर

वास्कॉन इंजीनियर्स लिमिटेड को अहमदाबाद नगर निगम की ओर से करीब 115.90 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ इंटेंट मिला है. इस प्रोजेक्ट के तहत अहमदाबाद के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में करीब 54,000 वर्ग मीटर इलाके में ‘लोटस पार्क’ विकसित किया जाएगा.

निर्माण और रियल एस्टेट क्षेत्र में चार दशक से ज्यादा का अनुभव रखने वाली कंपनी इस परियोजना को ईपीसी मॉडल पर पूरा करेगी. इस खबर की जानकारी के बाद आज निवेशकों की नजर कंपनी शेयरों पर हो सकती है. जिससे शेयरों में हलचल दिखने की उम्मीद है. 

DCM Shriram शेयर

डीसीएम श्रीराम लिमिटेड ने रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र में कदम बढ़ाते हुए लगभग 87 करोड़ रुपये तक के निवेश की योजना को मंजूरी दी है. कंपनी यह राशि एक या उससे अधिक स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) के जरिए लगाएगी और इसके बदले उन इकाइयों में कम से कम 26 प्रतिशत हिस्सेदारी रखेगी.

इस पहल का उद्देश्य एक नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना स्थापित करना है. जिससे भरूच स्थित कंपनी के प्लांट को बिजली उपलब्ध कराई जा सके.

Nectar Lifesciences Limited शेयर

नेक्टर लाइफसाइंसेज लिमिटेड ने एवेन्सिस एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ इंटर-कॉर्पोरेट लोन को लेकर एक डील की है. इस समझौते के तहत नेक्टर लाइफसाइंसेज लोन देने वाली कंपनी होगी, जबकि एवेन्सिस एक्सपोर्ट्स यह लोन लेगी.

खास बात यह है कि एवेन्सिस एक्सपोर्ट्स, नेक्टर लाइफसाइंसेज की पूरी तरह से स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है. इसलिए यह वित्तीय व्यवस्था एक ही समूह के भीतर की जा रही है.

Sigma Advanced Systems शेयर

सिग्मा एडवांस्ट सिस्टम्स लिमिटेड ने एक डील के तहत अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है. कंपनी ने स्विट्जरलैंड की दवा कंपनी एक्सट्रोविस एजी को अपने हिस्से की 36.52 प्रतिशत हिस्सेदारी 15 मिलियन डॉलर में बेची है.

कंपनी ने अपने कारोबार को सरल बनाने के लिए यह फैसला लिया है. इस बड़े डील की खबर के बाद आज कंपनी शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: ईरान टेंशन के बीच आयी ऐसी खबर, टूट जाएगी आम जनता की कमर, जानें आखिर क्या है वजह

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *