₹99 में पूरा सेट! बच्चों के कपड़ों की शॉपिंग का ये है रांची का बेस्ट मार्केट

होमफोटोलाइफ़फैशन

₹99 में पूरा सेट! बच्चों के कपड़ों की शॉपिंग का ये है रांची का बेस्ट मार्केट

Last Updated:

Ranchi Upper Bazaar: रांची अप्पर बाजार में नवजात से 5 साल तक के बच्चों के सस्ते कपड़ों की होलसेल शॉपिंग कर सकते हैं. यहां 500 रुपये में आपका बच्चों के कपड़ों से पूरा झोला भर जाएगा. आइये जानते हैं इस मार्केट के बारे में.

झारखंड की राजधानी रांची के अप्पर बाजार में खासतौर पर नवजात शिशु से लेकर 5 साल के बच्चों के लिए लाइन से 10 से 12 दुकान है. जहां पर आपको सिर्फ और सिर्फ इन्हीं के कपड़े देखने को मिलेंगे. इसकी सबसे खास बात यह है कि यहां पर आपको ₹50 का भी कपड़ा मिल जाएगा और 99 में तो आपको पूरा सेट ही मिल जाएगा.

यहां ₹500 में अच्छी खासी शॉपिंग हो जाती है. क्योंकि यह होलसेल मार्केट है. इसलिए यहां पर बाकी जगह से दाम कम होता है. अप्पर बाजार के मौलाना आजाद कॉलेज के सामने आपको कई सारे दुकान देखने को मिलेंगे, जिनमें चंदामामा, मामा वर्ल्ड, किड्स वर्ल्ड यह सारे दुकान है. यहां पर आपको नवजात शिशु को गिफ्ट करने के लिए पैक किया हुआ ड्रेस भी मिलेगा.

मामा वर्ल्ड दुकान के संचालक अमित जैन बताते हैं कि इस पैक की हुई ड्रेस की कीमत 99 से लेकर 150 रुपए तक होती है. यानी कि अगर आप किसी नवजात शिशु को गिफ्ट देना चाहते हैं तो इतने में ही आप पट जाएंगे. वह भी पूरा का पूरा गिफ्ट हैंपर के साथ. इसके अलावा छोटे बच्चों के बेड की कीमत ₹99 है. यहां  आपको छोटी-छोटी तकिया और मच्छरदानी भी देखने को मिलेगी. यह सारी चीज आपको 99-150 में मिल जाएगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा यहां पर अगर आप 3-4 या 5 साल की छोटी बच्ची का फैंसी ड्रेस देखना चाहते हैं तो वह भी मिलेगी. जींस, फ्रॉक, लॉन्ग स्कर्ट और पेंट. यह सब छोटे-छोटे बच्चों का बड़ा ही खूबसूरत कलेक्शन दिखाया जाता है और कीमत महज 200 से ₹400 के भीतर लड़कों का भी जींस और शर्ट जैसे कलेक्शन रहता है.

यही कारण है कि नवजात शिशु से लेकर 5 साल तक के बच्चे के शॉपिंग के लिए लोग यहां पर दौड़े चले आते हैं. यहां आपको रुपये 500- 1000 में तो आपकी पूरी की पूरी झोली भर जाएगी. ₹500 में अब दो-तीन छोटे बच्चों के कपड़े ले सकते हैं. यहां सुबह 10:00 बजे से दुकानें खुल जाती है. दुकान के बाहर आपको खाने पीने का भी कई सारे स्टॉल देखने को मिलेगा. यानी पूरा का पूरा बढ़िया घूमना फिरना शॉपिंग सबकुछ हो सकता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *