Last Updated:
Navnath Baba Temple: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के हतनूर गांव में स्थित प्राचीन नवनाथ बाबा मंदिर करीब 500 से 700 साल पुराना माना जाता है. मान्यता है कि यहां माथा टेकने से भक्तों की मन्नत पूरी होती है, खासकर संतान और विवाह से जुड़ी इच्छाएं. मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु मेले में शामिल होकर चूरमे के लड्डू चढ़ाते हैं.
Navnath Baba Temple: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में आज भी कई ऐसी प्राचीन मंदिर मौजूद है कि जिनकी अपनी-अपनी कहानी है. आज हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के हतनूर के एक प्राचीन नवनाथ बाबा के मंदिर की. यह मंदिर काफी प्राचीन मंदिर है गांव के नकुल कोली परवीन घायटे बताते हैं कि यह मंदिर करीब 500 से 700 साल पुराना बताया जाता है और इस मंदिर की खासियत है कि यहां पर जो भी माथा टेकता है उसकी मन्नत पूरी होती है. यहां पर सबसे ज्यादा संतान के लिए और शादी के लिए लोग मन्नत मांगते हैं. जिनकी भी मन्नत पूरी होती है वह मेले में शामिल होते हैं और चूरमे के लड्डू चढ़ाते हैं.
भगत ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब नवनाथ बाबा मंदिर के भक्त रामदास भगत से बात की तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की यह मंदिर काफी प्राचीन चमत्कारी मंदिर है. यहां पर जो भी भक्त रोते हुए आता है हंसते हुए जाता है और यहां पर जो भी भक्तों द्वारा संतान के लिए व्यापार के लिए और घर की शांति के लिए मन्नत मांगी जाती है तो उनकी मन्नत पूरी होती है जहां पर महाशिवरात्रि के दूसरे दिन मेले का आयोजन होता है. इस मेले में मध्य प्रदेश महाराष्ट्र और गुजरात के भक्त शामिल होते हैं. जिन भी भक्तों की मन्नत पूरी होती है वह अपने बच्चों को यहां पर दर्शन करवाने के लिए लाते हैं और यह मंदिर करीब 500 से 700 साल पुराना बताया जाता है.
तीन राज्यों से आते हैं भक्त
इस मंदिर पर मेले में मध्य प्रदेश महाराष्ट्र और गुजरात से भी भक्त आते हैं और जिन भी भक्तों की मन्नत पूरी होती है वह यहां पर मलिंदे का प्रसाद पेड़े का प्रसाद और शिरनी का प्रसाद चढ़ाते हैं और उसको घर नहीं ले जाते हैं यहीं पर बांट देते हैं.
भंडारे का होता है आयोजन
मंदिर समिति के दीपक महाजन समा महाजन और गौरव महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मंदिर पर भंडारे का आयोजन भी होता है. यहां पर हजारों की संख्या में भक्त प्रसादी गृहण करने के लिए आते हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
.