Last Updated:
Home remedies for Urine infection by Bharti Singh: महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन की समस्या पुरुषों के मुकाबले काफी होती है. इस समस्या से कॉमेडियन भारती सिंह भी परेशान हो चुकी हैं. एक पॉडकास्ट में भारती ने बताया है…और पढ़ें
भारती सिंह ने यूटीआई से जीरा और अजवाइन के पानी से छुटकारा पाया. PC instagram/bharti.laughterqueenयूटीआई के लक्षण
पेशाब करते समय जलन होना
बार-बार पेशाब आना
पेट के नीचे वाले हिस्से में दर्द होना
बुखार होना
पेशाब करते समय चुभन महसूस होना
ठंड महसूस होना
जी मिचलाना, उल्टी होना
सुस्ती और भ्रम की स्थिति.
एक पॉडकास्ट के दौरान भारती सिंह ने यूरिन इंफेक्शन होने की बात कही और इसके लिए उन्होंने किसी भी तरह की कोई दवाई नहीं ली, बल्कि घरेलू नुस्खा आजमाया. उन्होंने बताया कि उन्हें भी कई तरह की दवाई खाने के लिए मिली थी, लेकिन उन्हें अपने घरेलू नुस्खे पर भरोसा था.
भारती पीती थीं जीरा और अजवाइन
भारती ने यूटीआई से जीरा और अजवाइन के पानी से छुटकारा पाया. वह जीरा और अजवाइन से बने पानी को लगातार तीन-चार दिनों तक पीती रहीं. एक्सपर्ट ने भी उन्हें इसे पीने की सलाह दी थी.
आप एक गिलास पानी को एक बर्तन में डालें. इसमें जीरा एक छोटा चम्मच और अजवाइन एक छोटा चम्मच डालकर इसे उबालें. जब पानी उबल कर आधा बच जाए तो गैस बंद कर दें. इसे छान लें. गर्म ही इसे धीरे-धीरे पिएं.
जीरा और अजवाइन का पानी पीने के फायदे
इन दोनों ही चीजों में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो पाचन को सही रखते हैं. यूरिन इंफेक्शन में इसके सेवन से काफी लाभ होता है. एंटीफंगल, एंटीमाइक्रोबियल गुणों के कारण ये पाचन तंत्र, यूटीआई, वेट लॉस आदि में भी फायदेमंद हो सकता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें
अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ… और पढ़ें