Last Updated:
colourful corn cobs: सहारनपुर के किसान अपनी विविध खेती के लिए प्रसिद्ध हैं. इस बार सहारनपुर के संजय सैनी ने अपने खेत में एक अनोखे प्रकार का भुट्टा लगाया है. यह भुट्टा देखने में सुंदर और आकर्षक है, जिससे लोग इसे…और पढ़ें
संजय सैनी इस भुट्टे को महाराष्ट्र के पुणे से लाए है और सहारनपुर में इसका ट्रायल किया है, जो सफल रहा है. अब वे इस रंग-बिरंगे भुट्टे की बड़े क्षेत्र में खेती करने की योजना बना रहे है. इस भुट्टे में विभिन्न पोषक तत्व होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है.
अन्य भुट्टों की तुलना में यह लगभग 5 गुना अधिक महंगा बिकता है, जिससे किसानों की आय में कई गुना वृद्धि होती है. इस भुट्टे के पौधे की ऊंचाई 10 फीट से अधिक होती है और मार्केट में इस रंग-बिरंगे भुट्टे की अच्छी डिमांड रहती है.
किसान संजय सैनी ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि उन्होंने इस भुट्टे को महाराष्ट्र पुणे से लाया और सहारनपुर में इसका परीक्षण किया. परीक्षण सफल रहा और उन्होंने 10 वैरायटी में से 5 यहां उगाईं.
उन्होंने बताया कि पौधे की ग्रोथ बहुत अच्छी हुई है और खुले खेत में और भी अच्छे परिणाम मिलेंगे. इस भुट्टे की ऊंचाई और रंगों की विविधता इसे विशेष बनाती है.
यह भुट्टा पोषक तत्वों से भरपूर है और इसे खाने से स्वास्थ्य में सुधार होता है. संजय सैनी ने बताया कि इस भुट्टे का आटा भी रंग-बिरंगा होता है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है.
उन्होंने कहा कि इस भुट्टे को उगाने से सहारनपुर के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और इसे प्रमोट किया जा सकता है.
Manish Rai
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 7 साल से ज्यादा का अन…और पढ़ें
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 7 साल से ज्यादा का अन… और पढ़ें