60 किलोमीटर साइकिल चलाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कलेक्टर: कीचड़ भरे रास्तों से होकर खेतों तक पहुंचे, प्रभावितों को राहत सामग्री दी – Ashoknagar News

शनिवार सुबह नईसराय क्षेत्र के शाजापुर, तिगरी, अखाईघाट और पौरूखेड़ी पहुंचे कलेक्टर।

अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह ने साइकिल से ग्रामीण इलाकों का दौरा किया। वे शनिवार सुबह नईसराय क्षेत्र के शाजापुर, तिगरी, अखाईघाट और पौरूखेड़ी पहुंचे, जहां अतिवृष्टि और बाढ़ से ग्रामीण प्रभावित हैं। कलेक्टर ने कीचड़ भरे रास्तों और गलियों से होकर उन घरों

.

भ्रमण के दौरान कलेक्टर पगडंडियों से होते हुए खेतों तक भी पहुंचे और किसानों की फसलों का निरीक्षण किया। कई खेतों में फसलें पूरी तरह खराब हो चुकी थीं। ग्रामीणों से चर्चा में कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि “फसल, पशु और मकान का जो भी नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा मिलेगा। किसी भी सर्वे में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।”

शत-प्रतिशत सर्वे कराया जाएगा, राहत राशि देंगे कलेक्टर ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनके साथ है और हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ और बारिश से हुए नुकसान का “शत-प्रतिशत सर्वे कराया जाएगा और पात्र लोगों को राहत राशि दी जाएगी।”

फसल, पशु और मकान का जो भी नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा मिलेगा- कलेक्टर

राजस्व अधिकारी और विधायक भी पहुंचे साथ कलेक्टर के गांवों में पहुंचने के बाद राजस्व अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी भी प्रभावितों के बीच पहुंचे और राहत सामग्री वितरित की गई। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि जरूरत हो तो और राशन सामग्री बांटी जाए।

रास्ते में भी सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं कलेक्टर जब सुबह घर से निकले, तो रास्ते में उन्हें कई ग्रामीण मिले। उन्होंने साइकिल रोककर उनसे चर्चा की। इसी दौरान रसीदपुर गांव में एक महिला और पुरुष से उन्होंने फसल की स्थिति पूछी। ग्रामीणों ने बताया कि “दो बार बुवाई की लेकिन एक भी बार फसल नहीं उग पाई।” इस पर कलेक्टर ने उन्हें भी हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

देखिए 2 तस्वीरें…

चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी भी प्रभावितों के बीच पहुंचे।

चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी भी प्रभावितों के बीच पहुंचे।

कलेक्टर जब सुबह घर से निकले, तो रास्ते में उन्हें कई ग्रामीण मिले।

कलेक्टर जब सुबह घर से निकले, तो रास्ते में उन्हें कई ग्रामीण मिले।

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *