देवास में कलेक्टर ऋतुराज सिंह की जनसुनवाई: किसान सम्मान निधि, बीपीएल कार्ड-आवास योजना समेत कई मामलों का जल्द निराकरण करने के निर्देश – Dewas News

देवास जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने लाेगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।

.

जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याएं लेकर पहुंचे थे। कलेक्टर सिंह ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी, संजीव कुमार जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

किसान सम्मान निधि की बहाली की मांग

जनसुनवाई में आवेदक रामचंद्र चौधरी ने किसान सम्मान निधि योजना वापस चालू कराने के लिए आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि वे आवेदन की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करें।

बीपीएल कार्ड और आवास योजना का लाभ दिलाने की गुहार

महिला शेरूभाई पति सुरत सिंह ने बीपीएल सूची में नाम जोड़ने और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। कलेक्टर सिंह ने अधिकारी को निर्देश दिए कि पात्रता की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग

आवेदक जीवन परमार ने अपनी बेटी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने इस पर भी संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि वे जल्द पात्रता के अनुसार कार्रवाई करें।

सोयाबीन फसल नुकसान पर मुआवजा की मांग

इसी तरह टोंकखुर्द तहसील के ग्राम सवंरसी के किसानों ने सोयाबीन की फसल नष्ट होने पर मुआवजा देने की मांग की। कलेक्टर ने मामले को गंभीर मानते हुए कृषि विभाग और राजस्व विभाग को संयुक्त रूप से जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

अन्य समस्याओं पर भी दिए निर्देश

जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि सीमांकन, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, बिजली बिल में सुधार, नामांतरण, बंटवारा, अतिक्रमण हटाने और नालियों की सफाई जैसे अनेक आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी मामलों में कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक आवेदन की प्राथमिकता से जांच कर निराकरण करें।

जनसुनवाई में ऋतुराज सिंह कलेक्टर ने कहा

नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

QuoteImage

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *