भारी बारिश से इंदौर-उज्जैन में 6 सितंबर को छुट्टी, कलेक्टर ने दिए आदेश

Last Updated:

Indore-Ujjain News : इंदौर और उज्जैन जिले में कलेक्टरों ने 6 सितंबर, शनिवार को नर्सरी से कक्षा 12वीं तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित किया है. यह फैसला लगातार हो रही भारी बारिश के चलते लिया गया…और पढ़ें

भारी बारिश से इंदौर-उज्जैन में 6 सितंबर को छुट्टी, कलेक्टर ने दिए आदेशइंदौर और उज्‍जैन के स्‍कूलों में छुट्टी का ऐलान.
मिथिलेश गुप्‍ता/ अजय पटवा
इंदौर/ उज्जैन.
मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन जिलों में जोरदार बारिश ने जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त कर दिया है. इंदौर में शुक्रवार को दर्ज 45 मिमी वर्षा और आसपास के इलाकों में जलजमाव की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने 6 सितंबर (शनिवार) को सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया. वहीं उज्‍जैन कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह ने भी नर्सरी से कक्षा 12वीं तक सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थाओं व आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश दे दिए हैं. सरकारी सूत्रों का कहना है कि बच्‍चों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

इंदौर के डीईओ शांता स्वामी ने बताया कि जिले में भारी बारिश के कारण नर्सरी से कक्षा 12वीं तक सभी स्‍कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद करने का निर्णय लिया गया है. दरअसल, पिछले तीन महीनों से इंदौर मानसून वर्षा की औसत से लगभग 116.8 मिमी पीछे था, लेकिन हाल ही में मिली बारिश से यह कोटा लगभग पूरा हुआ है. शुक्रवार की तेज बारिश ने शहर की सड़कों, चौराहों और निचले इलाके में जलभराव कर दिया. इससे बीआरटीएस मार्ग, बंगाली चौक और पत्रकार कॉलोनी जैसे हिस्सों में विशेष रूप से जल जमाव देखा गया.

क्या ‘एक परिवार-एक पद’ से एमपी बीजेपी में चमकेंगे नए चेहरे या बढ़ेगी खींचतान?

अगले दो-तीन दिनों तक बारिश होने का अनुमान 
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि फिलहाल मौजूदा मॉनसून ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना रहेगा, जिसके चलते अगले दो-तीन दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है. इससे अनंत चतुर्दशी के दौरान निकलने वाले झांकियों में भी बारिश का प्रभाव पड़ सकता है, जो परंपरागत आयोजन का हिस्सा हैं.

MP News: एमपी पुलिस की खुलेगी पोल, जबलपुर के स्टूडेंट ने AI से बनाया ऐप

उज्‍जैन में सभी स्‍कूलों में छुट्टी का ऐलान 
उज्जैन जिले में भी इसी प्रकार शुक्रवार की बारिश को देखते हुए 6 सितंबर को छुट्टी का ऐलान किया गया है. कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने नर्सरी से कक्षा 12वीं तक सभी सरकारी एवं निजी स्‍कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश दिए. गांव-शहर के स्तर पर बारिश के चलते बच्चों की सुरक्षा को लेकर यह कदम उठाया गया. इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. इंदौर में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री कम रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री ऊपर. इस बदलते मौसम ने जनजीवन प्रभावित किया, नालियों और सड़कों से पानी निकलने के प्रयास तेज किए गए. इंदौर महानगर पालिका की टीमें जागरूक होकर ड्रेनेज सिस्टम को साफ कर रही हैं, ताकि जलजमाव में आसान निकासी हो सके.

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

भारी बारिश से इंदौर-उज्जैन में 6 सितंबर को छुट्टी, कलेक्टर ने दिए आदेश

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *