मीडिया से चर्चा करतीं कलेक्टर जमुना भिड़े।
निवाड़ी की नवागत कलेक्टर जमुना भिड़े ने सोमवार को जिले के पत्रकारों से संवाद किया। उन्होंने जिले के कई विभागों की समस्याओं और शासन की योजनाओं पर चर्चा की। कलेक्टर ने पत्रकारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि निवाड़ी जिले की उपलब्धियों को बाहर तक पहुंचा
.
कलेक्टर ने 1 अक्टूबर को जिले में कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया था। यह संवाद कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर जमुना भिड़े ने अपना परिचय दिया और सभी इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया।
बैठक में जिले की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कलेक्टर ने मध्य प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे भावांतर भुगतान योजना और कर्मयोगी सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने इन योजनाओं के प्रचार-प्रसार और सफल क्रियान्वयन के लिए पत्रकारों से सहयोग मांगा।
राम राजा लोक निर्माण पर चर्चा
कलेक्टर ने श्री राम राजा लोक निर्माण और कलेक्ट्रेट कार्यालय के निर्माण कार्य की धीमी गति पर भी बात की। उन्होंने इन परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाने का आश्वासन दिया।
कलेक्टर ने बताया कि पदभार ग्रहण किए उन्हें अभी केवल पांच दिन हुए हैं। उन्होंने शासकीय कार्यालयों में स्वच्छता के साथ अपने कार्य का शुभारंभ किया है। कलेक्टर ने कहा कि भावांतर योजना का लाभ किसान भाइयों तक पहुंचे, यह उनका मुख्य प्रयास है। उन्होंने सभी किसानों से अपनी फसल का पंजीकरण कराने की अपील भी की।
उन्होंने बताया कि यह राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य हर किसान को लाभ पहुंचाना है। इसके साथ ही उन्होंने 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता अभियान को लेकर भी चर्चा की।
.