विदिशा में कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने किया ध्वजारोहण: एलईडी स्क्रीन पर हुआ सीएम के संदेश का प्रसारण; 13 दलों ने किया मार्च पास्ट – Vidisha News

विदिशा जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। परेड कमांडर के नेतृत्व में 13 टुकड़ियों न

.

पहली बार हुआ मुख्यमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण

इस वर्ष समारोह में एक तकनीकी नवाचार भी देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश पहली बार कार्यक्रम स्थल पर लगीं पांच बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारित किया गया। आमतौर पर अब तक यह संदेश मुख्य अतिथि द्वारा पढ़कर सुनाया जाता रहा है, लेकिन इस बार तकनीक के सहारे इसे सीधे जनसमूह तक पहुँचाया गया।

जिले के विकास कार्यों का प्रस्तुत किया गया लेखा-जोखा

मुख्यमंत्री के संदेश के बाद कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने जिले की उपलब्धियों और विकास कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, जल प्रबंधन सहित कई क्षेत्रों में हुई प्रगति का उल्लेख किया गया।

बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, अधिकारियों को किया गया सम्मानित

समारोह में विभिन्न शालाओं के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों और नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल देशप्रेम से सराबोर हो गया। इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी और नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जनप्रतिनिधि और नागरिक रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारियों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। समारोह पूरे दिन देशभक्ति, उत्साह और एकता का प्रतीक बना रहा।

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *