Last Updated:
MP Weather Update: मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार वर्तमान समय में प्रदेश में दक्षिणी और से दवाओं का दौर बना हुआ है, जिसके कारण तापमान में उछाल देखा जा रहा है. हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में एक बार फिर कमी देखी जाएगी.
मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठंड का दौर लौट चुका है. ऐसे में राजधानी भोपाल सहित कई शहरों में न्यूनतम तापमान गिरने के साथ ही सर्द हवाओं का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है. ऐसे में शहडोल, छतरपुर, रीवा और उमरिया जैसे जिलों के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं अन्य जिलों के न्यूनतम तापमान में भी मौसम साफ होने के साथ ही गिरावट देखी जा रही है. हालांकि कुछ जगहों का पारा सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है.
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ग्वालियर रीवा शहडोल और सागर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 1.5 से लेकर 2.5 डिग्री तक काम रहे. वहीं न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो शहडोल संभाग के जिलों में सबसे ज्यादा 4.5 डिग्री तक तापमान में गिरावट देखी गई. इसके अतिरिक्त भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में भी न्यूनतम तापमान 3 से लेकर 3.5 डिग्री तक कम रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है.
तापमान में एक बार फिर गिरावट
मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार वर्तमान समय में प्रदेश में दक्षिणी और से दवाओं का दौर बना हुआ है, जिसके कारण तापमान में उछाल देखा जा रहा है. हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में एक बार फिर कमी देखी जाएगी. हालांकि एक चक्रवर्ती तूफान ‘सैंयार’ मलाक्का और उसके आसपास के इलाके में देखा जा रहा है. साथ ही एक लो प्रेशर सिस्टम बंगाल की खाड़ी में श्रीलंका और उसके आसपास बना हुआ है. जो अगले 24 घंटे के दौरान डिप्रेशन में परिवर्तित हो जाएगा. अगले 5 दिनों तक प्रदेश में कहीं भी शीतलहर का अलर्ट नहीं है. लेकिन अगले 24 घंटे के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखे जा सकती है
इस जिले का तापमान सबसे कम
न्यूनतम तापमान: कल्याणपुर (शहडोल) – 6.1°C (सबसे कम), नौगांव (छतरपुर) – 6.5°C, रीवा – 6.8°C, उमरिया – 6.9°C, खजुराहो (छतरपुर) – 7.8°C
बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान
उज्जैन – 15.5°C
इंदौर – 15.1°C
भोपाल – 11°C
ग्वालियर – 9.7°C
जबलपुर – 9.4°C
.