इस देसी जुगाड़ से सर्दी-खांसी होगी छूमंतर, डॉक्टर की नहीं पड़ेगी जरूरत

Last Updated:

आधी ठंड के इस मौसम में सर्दी-खांसी और कोल्ड की समस्या काफी बढ़ गई है. अस्पतालों से इसी बीमारियों के मरीजों की संख्या ज्यादा देखी जा रही है. बेगूसराय के सबसे चर्चित आयुर्वेदिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्वाति रंजन ने बिना दवा के देसी घरेलू उपाय बताए हैं.

बेगूसराय: बिहार में ठंड अपने चरम पर है और ऐसे में अस्पतालों में आ रहे मरीजों की संख्या की बात करें तो कोल्ड कफ के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा देखी जा रही है. चुकी आधी ठंड बीत चुकी है और आधी ठंड अभी बाकी है. ऐसे में मौसम में तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में सर्दी-खांसी, कोल्ड और जुकाम की समस्या तेजी से देखने को मिल रही है. बदलते मौसम में लोग मामूली परेशानी के लिए भी डॉक्टर और दवाओं पर निर्भर हो जाते हैं, जबकि कई बार घरेलू उपाय ही काफी राहत दे सकते हैं.

बेगूसराय के सबसे चर्चित आयुर्वेदिक रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति रंजन के अनुसार, इस मौसम में हर छोटी बीमारी में तुरंत मेडिसिन लेना जरूरी नहीं है. सही तरीके से किए गए घरेलू उपाय सर्दी-खांसी और जुकाम में काफी असरदार साबित हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि अगर किसी को सर्दी या खांसी की शिकायत है तो एक चम्मच शहद में आधा चम्मच अदरक का रस मिलाकर सेवन करना चाहिए. यह मिश्रण खाली पेट लेने से ज्यादा लाभ मिलता है और गले की खराश, खांसी व जुकाम में तेजी से राहत मिलती है.

बच्चों और बुजुर्गों के लिए देसी जुगाड़
डॉ. स्वाति रंजन ने बताया कि सर्दी के मौसम में सीज या सेहूर के पत्ते का रस भी लाभकारी होता है. इसके रस में थोड़ा सा नमक मिलाकर सेवन करने से सर्दी-खांसी में आराम मिलता है. वहीं बच्चों के मामले में दवा देने से पहले देसी उपाय अपनाना बेहतर रहता है. बच्चों के सीने और पीठ पर पुराने घी या सरसों के तेल में कपूर मिलाकर हल्की मालिश करने से सर्दी जल्दी उतरती है और सांस से जुड़ी परेशानी में भी राहत मिलती है.

सावधानी भी है जरूरी
विशेषज्ञों का कहना है कि घरेलू उपाय कारगर होते हैं, लेकिन अगर परेशानी लंबे समय तक बनी रहे, तेज बुखार हो या सांस लेने में दिक्कत आए तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए. साथ ही ठंड के मौसम में गर्म पानी पीना, शरीर को ढक कर रखना और ठंडी चीजों से परहेज करना भी जरूरी है. कुल मिलाकर, आधी ठंड के इस दौर में रसोई में मौजूद देसी नुस्खे सर्दी-खांसी से बचाव और राहत की आसान जुगाड़ साबित हो सकती है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

homelifestyle

इस देसी जुगाड़ से सर्दी-खांसी होगी छूमंतर, डॉक्टर की नहीं पड़ेगी जरूरत

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *