coconut water side effects: सर्दियों में इन समस्याओं में गलती से भी न पिएं नारियल पानी, जानिए नुकसान

Last Updated:

coconut water side effects: नारियल पानी एक नेचुरल हेल्दी ड्रिंक है, जिसमें ढेरों पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है नारियल पानी. इसे पीने से डिहाइड्रेशन नहीं होता है. पोटैशियम, मैग्नीशियम, सोडियम, एनर्जी आदि भरपूर होता है. इसे पीने से कई तरह के फायदे होते हैं, लेकिन कुछ शारीरिक समस्याओं में नारियल पानी पीना हानिकारक भी होता है. जानिए, सर्दियों में नारियल पानी किन हेल्थ समस्याओं में पीने से बचना चाहिए.

नारियल पानी आमतौर पर सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है, लेकिन कुछ लोगों को अगर कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स हैं तो उनके लिए इसे पीना नुकसानदायक हो सकता है. जानिए सर्दियों में किन हालातों में आपको नारियल पानी से बचना चाहिए.

1. किडनी की समस्या: जिन लोगों को किडनी की बीमारी है, उन्हें नारियल पानी नहीं पीना चाहिए. इसमें बहुत ज्यादा पोटैशियम होता है. खराब किडनी शरीर से ज्यादा पोटैशियम बाहर नहीं निकाल पाती. इससे खून में पोटैशियम का स्तर बढ़ जाता है, जो जानलेवा हो सकता है.

कम ब्लड प्रेशर वाले लोगों को नारियल पानी से बचना चाहिए. ये ब्लड प्रेशर को और कम कर देता है. अगर कम ब्लड प्रेशर वाले लोग इसे पीते हैं तो उनका ब्लड प्रेशर और गिर सकता है, जिससे चक्कर आना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

3. डायबिटीज नारियल पानी में प्राकृतिक शक्कर और कैलोरी होती है. अगर शक्कर का स्तर कंट्रोल में नहीं है और ज्यादा पी लिया जाए तो ब्लड में ग्लूकोज बढ़ सकता है. डॉक्टर की सलाह पर ही थोड़ा-थोड़ा पीना चाहिए.

जो लोग सर्जरी करवाने वाले हैं उन्हें दो हफ्ते पहले ही नारियल पानी पीना बंद कर देना चाहिए. इससे ब्लड प्रेशर पर असर पड़ता है. सर्जरी के दौरान ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है.

5. पाचन की समस्या: कुछ लोगों को नारियल पानी पीने के बाद सूजन या दस्त हो सकता है. जिनका पाचन कमजोर है अगर वे ज्यादा नारियल पानी पीते हैं तो ये एक लैक्सेटिव की तरह काम कर सकता है और परेशानी बढ़ा सकता है.

जरूरी सावधानियां: जिन लोगों को एलर्जी की समस्या है, उन्हें पहली बार नारियल पानी पीते वक्त ध्यान रखना चाहिए. हमेशा ताजा नारियल पानी ही पिएं. रखा हुआ या पैक्ड नारियल पानी न पिएं. सर्दी या खांसी होने पर रात में नारियल पानी पीना सही नहीं है. यदि आपको नारियल पानी पीना पसंद है तो एक बार डॉक्टर से राय जरूर ले लें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में इन समस्याओं में गलती से भी न पिएं नारियल पानी, वरना…

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *