Coconut Sweet Chutney: बच्चों को भाएगी नारियल की ये मीठी चटनी, मिनटों में तैयार करें हेल्दी डिप, इडली के साथ करें सर्व

Coconut Sweet Chutney Recipe: इडली के साथ नारियल की चटनी का कॉम्बो हर किसी का फेवरेट है, लेकिन अगर इसमें थोड़ी मिठास जोड़ दी जाए तो बच्चे इसे और भी ज्यादा पसंद करेंगे. मीठी नारियल चटनी सिर्फ स्वाद में लाजवाब नहीं होती, बल्कि हेल्दी और घर पर आसानी से बनाई जा सकती है. आंध्रा प्रदेश के बड़े बड़े रेस्‍टोरेंट में ये ताजा रेसिपी काफी सर्व की जाती है जो काफी रिफ्रेशिंग होती है.  इसे फ्रेश नारियल, भुने चना दाल, मसाले और हल्का टेम्परिंग की मदद से तैयार किया जाता है जो बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित और टेस्टी होता है. यह चटनी मिनटों में तैयार हो जाती है और ब्रेकफास्ट, स्नैक या हल्के लंच के साथ परफेक्ट कॉम्बो बनाती है. अब इडली के मज़े को दोगुना करें.

नारियल की मीठी चटनी बनाने का तरीका- 

 सामग्री:

  • 3/4 कप ताज़ा नारियल
  • 2 बड़े चम्मच भुनी हुई चना दाल
  • आधा कप जीरा
  • 1/4 छोटा चम्मच नमक
  • 1–2 हरी मिर्च
  • 1 लहसुन की कली
  • स्वाद अनुसार नींबू का रस या इमली (ऐच्छिक)
  • 1/4 कप पानी
टेम्परिंग के लिए:

  • 2 चम्मच तेल
  • 1/2 छोटा चम्मच राई
  • 1 लाल मिर्च
  • चुटकीभर उड़द दाल
  • 5–6 करी पत्ते
  • चुटकीभर हींग

बनाने की विधि:
-सबसे पहले नारियल, भुनी चना दाल, जीरा, हरी मिर्च, लहसुन, नमक और पानी को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह पीस लें. अगर आप चाहते हैं कि चटनी हल्की खट्टी हो जाए, तो इसमें थोड़ी इमली या नींबू का रस मिला सकते हैं. इस तरह आपकी बेसिक मीठी नारियल चटनी तैयार हो जाएगी.

इस तरह करें इस्‍तेमाल–
इस मीठी नारियल चटनी का स्वाद बच्चों को बेहद पसंद आएगा. यह इडली, डोसा और यहां तक कि उपमा के साथ भी बेहतरीन कॉम्बो बनाती है. खास बात यह है कि यह चटनी मिनटों में तैयार हो जाती है, इसलिए आप इसे कभी भी ब्रेकफास्ट या स्नैक के लिए जल्दी बना सकते हैं.

स्वस्थ और घर पर बनी इस चटनी में कोई मिलावटी चीज़ नहीं होती. ताज़ा नारियल, मसाले और हल्की मिठास इसे बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित और स्वादिष्ट बनाते हैं. आप चाहें तो इसे फ्रिज में स्टोर करके 2–3 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

इस रेसिपी के साथ न केवल बच्चों का दिल जीत सकते हैं, बल्कि पूरे परिवार के लिए हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट तैयार कर सकते हैं. तो अगली बार जब आप इडली बना रहे हों, इसे मीठी नारियल चटनी के साथ परोसना न भूलें. यह न केवल बच्चों का पसंदीदा डिप बनेगा, बल्कि इडली का मज़ा भी दोगुना कर देगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *