कॉकरोच से हो सकती हैं ये बीमारियां, इनसे परमानेंट पीछा छुड़ाना है तो 4 देसी उपायों से मरेंगे सारे तिलचट्टे

Natural ways to get rid of cockroaches: बारिश के मौसम में घर में हर दिन कीड़े-मकोड़ों, मक्खी, मच्छर, कनखजूरों, चूहों का आना बढ़ जाता है. इनमें तिलचट्टा भी एक जीव है, जो बारिश में बढ़ जाता है. इनका घर में जहां देखो वहीं आतंक मचा रहता है. किचन से लेकर कमरे तक, बर्तनों, ड्रॉर, मसालों, खाने-पीने की चीजों तक में ये घुसने लगते हैं. घर में कॉकरोच का दिखना किसी आफत से कम नहीं है. ये एक बार अपना घर जमा लें तो फिर जल्दी नहीं भागते. ऐसे में इन्हें मारने के लिए आप कई तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स लाते होंगे. हालांकि, ये कॉकरोच का काम तमाम करते हैं, लेकिन ये आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. कुछ लोगों को इन कीड़े-मकोड़ों को मारने वाले स्प्रे गर्दन, नाक में जाकर लगते हैं. आपको इसकी स्मेल पसंद नहीं तो आप कुछ नेचुरल उपायों से भी कॉकरोच को अपने घर से भगा सकते हैं.

कॉकरोच से होने वाली सेहत संबंधित परेशानियां

– रसोईघर, बाथरूम और नाली के आसपास कॉकरोच घूमते नजर आते हैं? ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. रिसर्च के अनुसार, कॉकरोच आपको पेट से जुड़ी दिक्कतें, फूड पॉइजनिंग, टाइफॉइड, एलर्जी जैसी समस्याएं दे सकता है. दरअसल, इनकी आंतों में एक बैक्टीरिया पाया जाता है, जिसे स्यूडोमोनास एरुगिनोसा कहा जाता है. ये बैक्टीरिया इंसानों में पेशाब की नली में संक्रमण, पाचन तंत्र की परेशानी और कभी-कभी खून में संक्रमण जैसी जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकता है.

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कॉकरोच के जरिए खाने-पीने की चीजों में बैक्टीरिया आते हैं, जिससे फूड-बॉर्न बीमारियां होती हैं. वहीं, WHO का कहना है कि हर साल दुनियाभर में लगभग 60 करोड़ लोग ऐसे रोगों का शिकार होते हैं और इनमें से 4 लाख 20 हजार लोगों की मौत भी हो जाती है.

कॉकरोच से पीछा छुड़ाने के देसी तरीके

नीम
नीम के पत्तों का तेल या उसका पाउडर उन जगहों पर डालें जहां कॉकरोच छिपते हैं. रसोई की अलमारियां, सिंक के किनारे या फिर बाथरूम के कोने. नीम की तेज महक कॉकरोचों को वहां से भागने पर मजबूर कर देती है.

लौंग
लौंग की तेज गंध न सिर्फ कॉकरोच, बल्कि कई कीड़ों को दूर रखने में मदद करती है. आप बस कुछ लौंग रसोई के कोनों, अलमारियों या फिर सिंक के आसपास रख दें. यह तरीका भी काफी हद तक कारगर साबित होता है.

बेकिंग सोडा
ये एक आसान और सस्ता तरीका है, जो हर घर में मिल जाता है. बेकिंग सोडा में जब चीनी मिलाकर जगह-जगह रख दिया जाए, तो कॉकरोच उसे खाने के लिए आते हैं. चीनी के साथ मिला बेकिंग सोडा उनके पेट में जाकर गैस बनाता है, जिससे वे मर जाते हैं. धीरे-धीरे ये उपाय पूरे घर से कॉकरोच खत्म कर देता है.

तेजपत्ता
तेजपत्ते को पीसकर पाउडर बना लें. फिर पानी में उबालकर उसका स्प्रे तैयार करें. इसे एक स्प्रे बॉटल में भरकर रख दें. इस पानी को उन जगहों पर छिड़कें, जहां कॉकरोच दिखते हैं. इसकी गंध उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होती.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *